Nothing Phone 4a Pro पर सुनहरी डील, 7 हज़ार कम में खरीदने का मौका, महंगा फोन इस जगह मिल रहा सस्ता
अगर आप Nothing का एक नया खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। अपने यूनिक डिजाइन, ग्लिफ इंटरफेस और दमदार फीचर्स की वजह से चर्चा में रहने वाला Nothing Phone 4a Pro फिलहाल Amazon पर तगड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। चिपसेट की बढ़ती कीमतों के कारण इस फोन की कीमत पहले बढ़ाई गई थी, लेकिन फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह पहले की तुलना में कम दाम में खरीदा जा सकता है। आइए ऑफर और फोन के स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी जानते हैं।
SurveyNothing Phone 4a Pro की नई कीमत
Nothing Phone 4a Pro को भारतीय बाजार में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बाद में कीमत बढ़ने के बाद इसका दाम 49,999 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, फिलहाल Amazon पर यह स्मार्टफोन 43,235 रुपये में उपलब्ध है।
इतना ही नहीं, कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट करके 2,111 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। साथ ही साथ इस फोन पर 36,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यह डील ब्लैक कलर ऑप्शन, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रही है।
इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। वहीं, खरीदारी को आसान बनाने के लिए Amazon की ओर से No Cost EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
Nothing Phone 4a Pro के स्पेसिफिकेशंस
Nothing Phone 4a Pro में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। हाई ब्राइटनेस की वजह से तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।
फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करता है। पावर के लिए इसमें 5,400mAh बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4a Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Sony LYT700C प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा 50MP टेलीफोटो कैमरा, जो 140x Ultra Zoom सपोर्ट करता है, और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile