Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus Nokia 7 Plus को मिला नवम्बर एंड्राइड अपडेट

HIGHLIGHTS

Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus Nokia 7 Plus को मिलेगा नया अपडेट

नवम्बर एंड्राइड सिक्योरिटी अपडेट हुआ जारी

Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus Nokia 7 Plus को मिला नवम्बर एंड्राइड अपडेट

HMD Global अपने Nokia ब्रांड के हैंडसेट्स के लिए लगातार एंड्राइड अपडेट लाता है और अपने एंड्राइड 10 अपडेट के रोडमैप को भी पेश कर चुका है। नई रिपोर्ट से संकेत मिलते हैं कि पुराने Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 7 Plus को नवम्बर 2019 सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त हो रहा है। यह अपडेट भारत, US और जर्मनी के यूज़र्स के लिए जारी किया गया है। NPU reports की रिपोर्ट के मुताबिक, लेटेस्ट नवम्बर एंड्राइड सिक्योरिटी पैच में कोई अन्य फीचर शामिल नहीं किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 6.1 के लिए आए अपडेट का साइज़ 106.6MB है और Nokia 7 Plus के लिए 97.1MB का अपडेट आया है। अपडेट के लिए आपके हैंडसेट पर ऑटोमेटिकली नोटिफिकेशन आएगा और आप सेटिंग्स में जाकर मैनुअली भी इसे चेक कर सकते हैं। चेंजलोग में केवल नवम्बर एंड्राइड सिक्योरिटी पैच का पता चलता हिया उर साथ ही यह कुछ बग्स को भी फिक्स करता है।

हाल ही में रिपोर्ट में सामने आया था कि नोकिया के हैंडसेट के लिए गूगल अस्सितंत का नया एम्बिएंट मोड जारी किया जा रहा है। Nokia  6.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 7.1, Nokia 8.1, Nokia 9 PureView, Nokia 3, Nokia 3.2, और Nokia 4.2 को यह अपडेट मिल रहा है। Google Assistant का नया एम्बिएंट मोड प्लग इन करने पर आपके डिवाइस को स्मार्ट डिस्प्ले में बदल देता है। इस फीचर को सबसे पहले Nokia 6.2 और Nokia 7.2 में पेश किया गया था।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile