Nokia के इन फोंस को मिला एक्स्टेंडेड सॉफ्टवेयर सपोर्ट

HIGHLIGHTS

नोकिया के चार फोंस शामिल

एक साल तक मिलेंगे सिक्योरिटी अपडेट

Nokia के इन फोंस को मिला एक्स्टेंडेड सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Nokia अपने स्मार्टफोंस के लिए समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट्स जारी करता रहता है। कंपनी के अधिकतर स्मार्टफोंस एंडरोइड वन डिवाइसेज़ हैं, जो एंडरोइड 9 पाई पर आधारित हैं। स्मार्टफोन निर्माता ने Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6 और Nokia 8 यूज़र्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। कंपनी ने इन फोंस के लिए एक्स्टेंडिंग सॉफ्टवेयर सपोर्ट का ऐलान किया है। इन फोंस का दो साल का सॉफ्टवेयर साइकल पूरा हो चुका है। हालांकि, यह एक्स्टेंडेड सपोर्ट डिवाइसेज़ के लिए एक साल के लिए अतिरिक्त सिक्योरिटी पैच के रूप में आएगा। इसका मतलब है कि Nokia 8, Nokia 6, Nokia 5 और Nokia 3 को क्वार्टरली सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सिक्योरिटी पैच के अलावा इन डिवाइसेज़ को बड़ा एंडरोइड अपडेट नहीं मिल रहा है। Nokia 3 इस लिस्ट में सबसे पहला फोन होगा जिसे सितंबर 2019 से क्वार्टरली सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू होंगे। Nokia 5, Nokia 6 और Nokia 8 के लिए अक्तूबर 2019 से अक्तूबर 2020 तक ये पैच जारी किए जाएंगे। यह ध्यान देना होगा कि Nokia 6 के USA और भारत में अमेज़न द्वारा सेल किए गए यूनिट्स को एक्स्टेंडेड सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी बताया कि नवम्बर 2019 से Nokia 2 के लिए सिक्योरिटी पैच मिलना बंद हो जाएगा।

Nokia 5 के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें एल्युमीनियम यूनिबॉडी दी गई है। यह 5.2-इंच की पोलराइज़्ड HD डिस्प्ले से लैस है, जो गोरिल्ला ग्लास के साथ आती है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 3GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। यह 3000mAh की बैटरी भी दी गई है. इस फ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile