Nokia 9 PureView को मिला Android 10 अपडेट

HIGHLIGHTS

सेटिंग्स में जाकर देखें अपडेट

OTA अपडेट के ज़रिए मिलेगा अपडेट

Nokia 9 PureView को मिला Android 10 अपडेट

HMD Global ने अपने Nokia 9 PureView स्मार्टफोन के लिए दूसरा एंड्राइड 10 अपडेट जारी कर दिया है। यूज़र्स को ओवर दा एयर अपडेट के लिए नोटिफिकेशन प्राप्त हो सकता है। अपडेट डाउनलोड करने के लिए ये सुनिश्चित कर लें कि डिवाइस में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इंस्टाल है या नहीं और अपडेट चेक करने के लिए सेटिंग्स में जाकर अबाउट में जाएं और नवम्बर पैच की जांच करें।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एंड्राइड 10 अपडेट यूजुअल गुडीज़ के साथ आता है जिसमें डार्क मोड, न्यू जेस्चर नेविगेशन, स्मार्ट रिप्लाई, इम्प्रूव प्राइवेसी और लोकेशन कण्ट्रोल, प्लस फैमिली लिंक आदि शामिल है।

Nokia 8.1 कम्पनी का पहला डिवाइस था जिसे एंड्राइड 10 का अपडेट मिला है और HMD यह साल पूरा होने से पहले Nokia 7.1 को भी एंड्राइड 10 अपडेट प्राप्त हो सकता है।

फोन में 5.99 इंच की p-OLED डिस्प्ले दी गई है और डिस्प्ले को 2K रेज़ोल्यूशन और 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है और डिस्प्ले HDR10 सर्टिफाइड है। डिवाइस को वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस बनाने के लिए IP67 रेटिंग दी गई है और फोन की डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और डिवाइस AI आधारित फेस अनलॉक फीचर से लैस होगा। डिवाइस को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ लाया गया है और फोन में 3320mAh की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3 सपोर्ट करती है और इसे 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस स्टॉक एंड्राइड 9 पाई पर आधारित है।

Nokia 9 Pureview की ख़ासियत इसका कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर कुल पांच कैमरा दिए गए हैं और ये पाँचों कैमरा 12MP रेज़ोल्यूशन के हैं जिन्हें सोनी ने बनाया है। इनमें तीन कैमरा मोड्यूल्स मोनोक्रोम सेंसर हैं और दो RGB सेंसर्स हैं। अतिरिक्त डेप्थ इनफार्मेशन जमा करने के लिए टाइम ऑफ़ फ्लाइट या ToF डेप्थ सेंसर दिया गया है। कैमरा सेटअप को डुअल-टोन LED फ़्लैश का साथ दिया गया है। डिवाइस के फ्रंट पर 20MP का कैमरा दिया गया है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है और यह 4-इन-1 पिक्सल बिनिंग सपोर्ट करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile