Nokia 7.2 के कलर वैरिएंट और डिज़ाइन का हुआ खुलासा

HIGHLIGHTS

IFA 2019 में किया जाएगा लॉन्च

लाइव इमेज से हुआ कलर वैरिएंट का खुलासा

Nokia 7.2 के कलर वैरिएंट और डिज़ाइन का हुआ खुलासा

Nokia 7.2 कई लीक्स की बदौलत ख़बरों में बना हुआ है। इन लीक्स में स्मार्टफोन के डिज़ाइन और हार्डवेयर का खुलासा हुआ है। HMD ग्लोबल ने पुष्टि की है कि IFA 2019 में लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा जहां कम्पनी दो नए स्मार्टफोंस लॉन्च किए जाएंगे। संभावना है कि IFA 2019 के दौरान Nokia 7.2 और Nokia 6.2 को पेश किया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Techmesto के हवाले से Nokia 7.2 की लाइव इमेज सामने आई है जिससे डिज़ाइन का पता चला है और रूसी डिस्ट्रीब्यूटर ने भी संकेत दिया है कि Nokia 7.2 तीन रंगों आइस ब्लू, फोरेस्ट ग्रीन और चारकोल ब्लैक रंगों में लॉन्च किया जाएगा। रूस से आई एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस को TA-1196 मॉडल नंबर दिया जाएगा और Nokia 7.2 एक डुअल-सिम डिवाइस होगा। पिछले लीक में, NokiaPowerUser ने पुष्टि की है कि TA-1178 मॉडल नंबर फोन Nokia 7.2 का सिंगल-सिम वैरिएंट होगा। इस वैरिएंट को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लाया जाएगा।

Nokia 7.2 की लाइव इमेज में डिवाइस को फोरेस्ट ग्रीन कलर में देखा गया है। यह भी खुलासा हुआ है कि डिवाइस के फ्रंट पर वॉटरड्रॉप नौच डिज़ाइन को दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 7.2 को 6.3 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी जाएगी जो HDR 10 सपोर्ट करेगा। डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो सर्कुलर कैमरा मोड्यूल के साथ आएगा। स्मार्टफोन में एक रियर-माउंटेड कैपसिटीव फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने वाला है।

डिवाइस के कैमरा सेटअप में एक 48 मेगापिक्सल का सेंसर मिलने वाला है और डिवाइस को गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है जिससे पता चला है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 660 SoC या स्नैपड्रैगन 710 SoC से लैस होगा। फोन को 3500mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा जो क्वालकॉम की क्विक चार्ज तकनीक सपोर्ट करेगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile