Nokia 6.2 स्मार्टफोन 46MP कैमरा के साथ गुरूवार को हो सकता है लॉन्च
अभी हाल ही में अपने Nokia 4.2 और Nokia 3.2 मोबाइल फोन को इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने के बाद HMD Global की ओर से एक नया नोकिया मोबाइल फोन यानी Nokia 6.2 भी लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को इसी सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि अभी हाल ही में ट्विटर पर कंपनी की ओर से एक टीजर विडियो भी जारी किया गया है, जिसमें आपको एक कर्व्ड एजेस वाला एक ग्लॉसी स्मार्टफोन नजर आ रहा है। इसके अलावा अगर कुछ फीचर्स की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 3.5mm का ऑडियो जैक मिलने वाला है। साथ ही #GetAhead भी आपको यहाँ नजर आ रहा है। और टैगलाइन दिया गया है, “#GetAhead with a sleek design & customizability। Stay tuned!” इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी आपको 6 जून को मिलने वाली है।
SurveyNokia 6.2 को वैसे तो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2019 में लॉन्च किया जाना था लेकिन अब नए रुमर्स सामने आ रहे हैं कि स्मार्टफोन को इस साल मार्च के आखिर से जून के बीच लॉन्च किया जा सकत है। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन की कीमतों के बारे में जानकारी सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि स्मार्टफोन की कीमत पुराने Nokia 6.1 के समान ही रखी जाएंगी। Nokia 6.2 को पिछले महीने MWC में पेश किए जाने की उम्मीद थी लेकिन कम्पनी ने Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को इस इवेंट में पेश किया था और साथ ही पांच कैमरा वाला Nokia 9 PureView भी इसी दौरान पेश किया गया।
'Nokia anew' नाम के टिप्स्टर ने ट्विटर पर दावा किया है कि यह Nokia 6.2 को स्प्रिंग सीज़न में पेश किया जा सकता है और फोन को Nokia 6.1 की समान कीमतों में पेश किया जाएगा। टिप्स्टर ने स्मार्टफोन के बारे में कोई स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, हालांकि पिछली पीढ़ी के फोन को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक मिड-रेंज हैंडसेट होगा।
Nokia 6.2 के बारे मैन अभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है, फिर भी अगर शुरुआती रुमर्स की बात करें तो डिवाइस में पंच-होल डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 632 SoC को शामिल किया जाएगा। स्मार्टफोन को 4GB और 6GB रैम विकल्पों में पेश किए जाने की उम्मीद है।
हालांकि, Nokia 6.1 को पिछले साल 5.5 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था और यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 630 SoC के साथ आया था। इस फोन को शुरुआत में एंड्राइड ओरियो पर लॉन्च किया गया था और हाल ही में इसे एंड्राइड पाई पर अपडेट किया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile