Nokia ने अपने नए डिवाइस के लॉन्च को लेकर पहले ही मीडिया को न्योता देना शुरू कर दिया था, इस इनवाइट के अनुसार कंपनी के नए डिवाइस को 21 अगस्त को लॉन्च किया जाना तय हुआ है।
भारत में कल Nokia की ओर से उसका नया स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाने वाला है, ऐसा माना जा रहा है कि कल भारत में कंपनी की ओर से उसका Nokia 6.1 प्लस डिवाइस लॉन्च किया जा सकता है, कंपनी ने अपने कल होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया को न्योता देना भी काफी समय पहले ही शुरू कर दिया था।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अब जानकारी सामने आ रही है कि इस डिवाइस को फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। फ्लिप्कार्ट ने एक विडियो जारी किया है, जिसमें आप मशहूर संगीतकार शंकर, एहसान और लोय को देख सकते हैं, हालाँकि विडियो से यह साफ़ नहीं हुआ है कि आखिर कल किस नोकिया डिवाइस को लॉन्च किया जाने वाला है।
हालाँकि फ्लिप्कार्ट के इस टीज़र विडियो से सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर से उसका Nokia 6.1 Plus डिवाइस कल लॉन्च किया जा सकता है। इस विडियो में इन संगीतकारों के माध्यम से नोकिया की ट्यून गाई जा रही है। इसका साफ मतलब यह भी है कि यह डिवाइस फ्लिकार्ट पर ही सेल किया जाने वाला है। हालाँकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी हम सभी को कल ही मिल जाने वाली है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile