रिपोर्ट: Nokia 6.2 और Nokia 7.2 अगस्त में हो सकते हैं लॉन्च

HIGHLIGHTS

दोनों फोंस में मिल सकता है 48MP कैमरा

अगस्त में हो सकते हैं लॉन्च

रिपोर्ट: Nokia 6.2 और Nokia 7.2 अगस्त में हो सकते हैं लॉन्च

HMD Global अगस्त में अपने दो नए स्मार्टफोंस Nokia 6.2 और Nokia 7.2 को लॉन्च कर सकता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि Nokia 6.2 स्नैपड्रैगन 660 SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 4GB और 6GB रैम और 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि डिवाइस में हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.18 इंच की 18.7:9 IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेज़ोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल होगा। स्मार्टफोन में 48MP का कमेरा मिल सकता है और फोन में 3500mAh की बैटरी दी जाएगी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट करेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बात करें Nokia 7.2 की तो यह फोन स्नैपड्रैगन 660 SoC या स्नैपड्रैगन 710 SoC से लैस होगा और इसे भी 4GB और 6GB रैम और 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किए जाने की उम्मीद है। इस फोन में भी हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। Nokia 7.2 में 6.18 इंच की 18.7:9 IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल होगा। Nokia 7.2 की डिस्प्ले को HDR 10 का सपोर्ट दिया जाएगा। स्मार्टफोन के बैक पर 48MP का कैमरा मिल सकता है और फोन में 3500mAh की बैटरी दी जा सकती है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट करेगी।

अभी इन फोंस की कीमतों के बारे में जो जानकारी नहीं मिली है लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है कि फोंस की कीमत Nokia 6.1 और 7.1 के आसपास रखी जाएगी। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile