मात्र Rs 10,999 में मिल रहा है Nokia 6.1 Plus

HIGHLIGHTS

मात्र 10,999 रूपये में मिल रहा है डिवाइस

दिया गया है डुअल कैमरा

6GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस

मात्र Rs 10,999 में मिल रहा है Nokia 6.1 Plus

HMD Global लगातार अपने नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोंस को कुछ नए स्पेक्स और फीचर्स के साथ पेश तो कर रही ही रहा है लेकिन साथ ही इनके लिए किए गए सॉफ्टवेयर अपडेट के वादे को भी बाखूबी निभा रहा है। आज हम Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन के बारे में बात कर रहे हैं जो इस समय अमेज़न इंडिया पर एक बढ़िया कीमत में मिल रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 6.1 Plus को शुरुआत में Rs 15,499 की कीमत में पेश किया गया था लेकिन बाद में डिवाइस की कीमतों में कटौती भी की जा चुकी है और आज अमेज़न पर यह स्मार्टफोन केवल 10,999 रूपये में मिल रहा है। यह कीमत 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए रखी गई है।

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशंस

Nokia 6.1 Plus को एज-टू-एज डिस्प्ले दी गई है। फोन में 5.8 इंच की FHD+ (2280×1080) डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। डिवाइसेज के फ्रंट और बैक पर गोरिला ग्लास 3 दिया गया है और ये ग्लोस मिडनाईट ब्लू, ग्लोस ब्लैक और ग्लोस वाइट कलर में उपलब्ध होंगे।

Nokia 6.1 Plus के बैक पर 16 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है, वहीं डिवाइस के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरा को AI सपोर्ट भी दिया गया है जो तस्वीर की क्वालिटी और बोकेह इफ़ेक्ट में सुधर करता है। डुअल सिम Nokia 6.1 Plus में  3,060mAh की बैटरी दी गई है जो USB टाइप-C के ज़रिए फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile