Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6, और Nokia 8 स्मार्टफोंस को 2020 तक मिलता रहने वाला है सिक्यूरिटी अपडेट

Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6, और Nokia 8 स्मार्टफोंस को 2020 तक मिलता रहने वाला है सिक्यूरिटी अपडेट

नोकिया की ओर से अभी हाल ही में अपने कम्युनिटी फोरम के माध्यम से एक घोषणा की है, जो कहती है कि Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6, और Nokia 8 स्मार्टफोंस को इनके बाजार में तीन साल पूरे होने के तक भी सिक्यूरिटी अपडेट मिलते रहने वाले हैं। आपको बता देते हैं कि जानकारी आ रही है कि इन फोंस को 2020 तक यह सिक्यूरिटी अपडेट मिलते रहने वाले हैं। 

हालाँकि एक खराब खबर भी सामने आ रही है, जो कहती है कि Nokia 2 स्मार्टफोन को मात्र नवम्बर 2019 तक ही यह अपडेट मिलने वाले हैं। लेकिन अगर हम अन्य फोंस यानी Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6, और Nokia 8 स्मार्टफोंस की चर्चा करें तो इन्हें यह अपडेट एक अन्य साल के लिए मिलने वाले हैं। 

ऐसा भी सामने आ रहा है कि इन फोंस को क्वार्टर के हिसाब से अपडेट मिलने वाले हैं, इसका मतलब है कि इन्हें हर एक नया क्वार्टर के साथ एक नया अपडेट मिलने वाला है। इस अपडेट में सभी सिक्यूरिटी पैच भी शामिल हैं, यह पिछले तीन महीने के सिक्यूरिटी पैच होने वाले हैं। 

इस प्रकार मिलने वाले हैं नोकिया फोंस को अपडेट

  1. अगर हम Nokia 3 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को सितम्बर 2019 से सितम्बर 2020 तक यह अपडेट मिलने वाला है। 
  2. इसके अलावा अगर हम Nokia 5 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसे यह अपडेट अक्टूबर 2019 से शुरू होकर अक्टूबर 2020 तक मिलने वाला है।
  3. इसके अलावा नोकिया 6 मोबाइल फोन को भी यह अपडेट अक्टूबर 2019 से शुरू होकर अक्टूबर 2020 तक मिलने वाला है। 
  4. हालाँकि अगर नोकिया 8 स्मार्टफोन के बात की जाए तो इस मोबाइल फोन को यह अपडेट अक्टूबर 2019 से लेकर अक्टूबर 2020 तक मिलने वाला है, इसका मतलब है कि इन अपडेट की शुरुआत नोकिया 3 से होने वाला है। इसके एक महीने के बाद ही यह अपडेट इन बाकी फोंस के लिए समय समय पर जारी किये जाने वाले हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo