आखिरकार Nokia 3 स्मार्टफोन को मिला एंड्राइड 8.0 Oreo अपडेट

HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में Nokia 7 Plus को एंड्राइड Oreo का OTA अपडेट दिया गया है, इसके अलावा अब कंपनी ने अपने Nokia 3 स्मार्टफोन को भी यह अपडेट दे दिया है।

आखिरकार Nokia 3 स्मार्टफोन को मिला एंड्राइड 8.0 Oreo अपडेट

अभी कुछ दिन पहले ही हमने आपको बताया था कि Nokia 7 Plus स्मार्टफोन को भारत में उपलब्ध करने से पहले ही कंपनी ने इसे एंड्राइड Oreo का अपडेट दे दिया है। अब सामने आ रहा है कि कंपनी ने अपने Nokia 3 स्मार्टफोन को को भी एंड्राइड Oreo का अपडेट दे दिया है। इस डिवाइस को एंड्राइड 8.0 Oreo का अपडेट दिया गया है। शायद आप इस बात को नहीं जानते हैं कि नोकिया 3 स्मार्टफोन ही एक मात्र ऐसा स्मार्टफोन है जिसे कंपनी की ओर से मीडियाटेक के चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गौरतलब हो कि इस डिवाइस को 2018 की पहली तिमाही में ही एंड्राइड Oreo का अपडेट दे दिया गया था, हालाँकि कुछ छोटे मार्जिन के कारण इसे रोका हुआ था। इसके साथ ही अब महज Nokia 2 स्मार्टफोन को छोड़कर नोकिया के अन्य स्मार्टफोंस जैसे नोकिया 3, Nokia 5, Nokia 6, और Nokia 8 के अलावा Nokia 7 Plus को भी एंड्राइड Oreo का अपडेट दे दिया गया है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि Nokia 2 को भी यह अपडेट जल्द ही दिया जाने वाला है। 

Amazon iPhone Fest: इन आईफोंस पर मिल रही हैं कुछ ख़ास डील्स

आपको बता दें कि,Nokia 3 फोन में 5 इंच की डिस्पले मौजूद है जो गोरिल्ला ग्लास से कवर है। यह फोन मीडियाटेक 6737 SoC पर काम करता है। इस फोन में 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज है। इस डिवाइस में बैटरी 2650mAH है। इस फोन में प्राइमरी और सेकेंड्री दोनों कैमरा 8 मेगापिक्सल हैं। यह फोन सिल्वर व्हाइट,मैटल ब्लैक,टेम्पर्ड ब्ल्यू और  कॉपर व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। यह डिवाइस एंड्रॉयड नौगट के साथ लॉन्च किया गया था। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

अगर हम नोकिया 7 Plus स्मार्टफोन की चर्चा करें तो इसे भी कल ही यह अपडेट दे दिया गया है, हालाँकि अभी तक यह स्मार्टफोन भारत में सेल के लिए नहीं आया है, इसे 20 अप्रैल से प्री-आर्डर किया जा सकता है, इसके अलावा यह 30 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाने वाला है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo