Oppo A7 Pro की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, इस दिन एंट्री मारेगा फोन..स्पेक्स और डिजाइन देखें
Oppo A7 Pro की लॉन्च डेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
Oppo के इस फोन को कंपनी एक नए डिजाइन के कैमरा मॉड्यूल पर लॉन्च करेगी।
Oppo के फोन्स में एक 8000mAh की बैटरी हो सकती है।
Oppo की ओर से उसकी A सीरीज को एक बार फिर से बढ़ाया जा रहा है। कंपनी ने कुछ समय के बाद इस सीरीज में एक नए फोन को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस समय इस फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका नया हैंडसेट Oppo A7 Pro अगले हफ्ते 11 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है। यह हाल ही में पेश किए गए फ्लैगशिप बजट फोन Oppo A7 Pro Max से एक कदम नीचे वाला फोन होने वाला है, (जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी) दी गई थी।
Surveyलॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपनी आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर फोन की एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कुछ बेहद दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि हो चुकी है।
लॉन्च की डेट, समय और कलर ऑप्शन्स
Oppo A7 Pro को 11 सितंबर 2026 को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए तीन रंगों- डेजर्ट ब्राउन (Desert Brown), एवरी स्टेप ब्लॉसम (Every Step Blossom) और राइडिंग द वेव्स (Riding the Waves) में सेल के लिए आने वाला है। फोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट भी कर दिया गया है।
8,000mAh बैटरी और दमदार IP69K रेटिंग
फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसमें दी गई 8,000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 7 साल तक बेहतरीन हेल्थ और परफॉर्मेंस बरकरार रखने में सक्षम होगी। डिवाइस को धूल और गर्म पानी के हाई-प्रेशर जेट्स से बचाने के लिए इंडस्ट्री की सबसे मजबूत IP69K रेटिंग दी गई है, जो आमतौर पर सिर्फ रग्ड स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिलती है।
डिस्प्ले, डिजाइन और सॉफ्टवेयर
Oppo A7 Pro में बिल्कुल फ्लैट OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर पंच-होल कटआउट के साथ आता है। रियर पैनल पर एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मौजूद है। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं, जबकि बायां हिस्सा पूरी तरह क्लीन रखा गया है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ओप्पो के नए ColorOS 16 पर काम करने वाला है, जिसमें कई आधुनिक AI टूल्स शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Apple के पहले Foldable की कीमत उड़ा देगी नींद.. रिपोर्ट में सामने आई प्राइस डिटेल्स, क्या खरीद पाएगा आम आदमी?
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
