10000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ POCO X8 Power..देखें कितना है प्राइस

HIGHLIGHTS

POCO X8 और POCO X8 Power को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

POCO X8 Power में एक 10000mAh की बैटरी मिलती है।

POCO के फोन्स में एक 50MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

10000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ POCO X8 Power..देखें कितना है प्राइस

शाओमी के सब-ब्रांड पोको ने इंडिया के बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। यह दोनों ही 5G फोन हैं। इन्हें कंपनी ने Poco X8 Power और Poco X8 के तौर पर लॉन्च किया है। ये दोनों डिवाइस कंपनी की जानी मानी X8 लाइनअप का ही हिस्सा होने वाले हैं, इसके पहले कंपनी इस लाइन में अपने POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max को लॉन्च कर चुकी है। इस लॉन्च का सबसे बड़ा आकर्षण Poco X8 Power में दी गई 10,000mAh की बड़ी जम्बो बैटरी है, इसके अलावा यह फोन बेहद रग्ड भी है, इसमें IP69K रेटिंग मिलती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

भारत में कीमत, डिस्काउंट ऑफर्स और सेल डेट

दोनों स्मार्टफोन्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 11 सितंबर 2026 से सेल किए जाने वाले हैं। कंपनी लॉन्च ऑफर के तौर पर फोन्स पर 2,000 का कूपन डिस्काउंट और 1,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दे रही है। नीचे प्राइस से जुड़ी सम्पूर्ण डिटेल्स दी गई हैं।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Poco X8 Power को ब्लैक और येलो शेड्स में पेश किया गया है, जबकि स्टैंडर्ड Poco X8 को ब्लैक, फायरी ऑरेंज और फ्रॉस्ट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

10,000mAh बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग

POCO X8 Power को कंपनी ने एक 10,000mAh की मॉन्स्टर बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी यह जरूरत पड़ने पर इस फोन के साथ आप दूसरे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकते हैं। Poco X8 को देखा जाए तो यह फोन 9,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है, इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलती है।

1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और अल्टीमेट प्रोटेक्शन

दोनों में 6.83-इंच का 1.5K (1,280 x 2,772 पिक्सल) AMOLED पैनल, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर Dolby Vision, HDR10+, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 3,200Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट मिलता है।

स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 और गीले हाथों से चलाने के लिए Wet Touch 2.0 तकनीक दी गई है। इसके अलावा, दोनों हैंडसेट्स को धूल और पानी से पूरी सुरक्षा के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K की मल्टीपल रेटिंग्स मिली हैं।

परफॉर्मेंस, रैम और स्टोरेज

Poco X8 Power में 4nm प्रोसेस पर बने ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट (पीक स्पीड 2.6GHz) का सपोर्ट मिलता है। इसमें 8GB तक की LPDDR5x RAM और 256GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। Poco X8 को देखते हैं तो इसमें ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर (पीक स्पीड 2.4GHz) के साथ LPDDR4x RAM का सपोर्ट दिया गया है।

दोनों फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं। पोको ने इन दोनों फोन्स के लिए 4 बड़े OS अपग्रेड्स और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स देने का वादा किया है।

कैमरा सेटअप

Poco X8 Power में एक OIS वाला 50-मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और साथ में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Poco X8 को देखते हैं तो इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा है, लेकिन सेकेंडरी सेंसर 2-मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस है। वहीं फ्रंट पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Oppo A7 Pro की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, इस दिन एंट्री मारेगा फोन..स्पेक्स और डिजाइन देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile