Heyy Babyy 2 का हुआ ऐलान; 19 साल बाद बनने जा रहा अक्षय कुमार-विद्या बालन की फिल्म का सीक्वल
अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘Heyy Babyy’ को रिलीज हुए करीब दो दशक हो चुके हैं। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया था। अब फिल्म के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने ‘Heyy Babyy 2’ पर काम शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
Surveyऑस्ट्रेलिया में होगी ‘Heyy Babyy 2’ की शूटिंग
प्रोडक्शन टीम की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, ‘Heyy Babyy 2’ की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में की जाएगी। पहली फिल्म की शूटिंग भी ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। प्रोडक्शन हाउस ने वहां आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के लिए तीन फिल्मों की नई डील की है, जिसके तहत इस फिल्म को भी ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया जाएगा।
साजिद नाडियाडवाला ने ऑस्ट्रेलिया को खूबसूरत और फिल्म निर्माण के लिहाज से अनुकूल देश बताया। उनके मुताबिक, वहां काम करने के दौरान टीम का अनुभव काफी अच्छा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर मिले सहयोग और प्रोफेशनल माहौल ने प्रोडक्शन हाउस को भविष्य की फिल्मों के लिए भी ऑस्ट्रेलिया को चुनने के लिए प्रेरित किया।
क्या अक्षय कुमार और विद्या बालन फिर आएंगे नजर?
फिलहाल ‘Heyy Babyy 2’ की कहानी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं है कि पहले पार्ट की स्टारकास्ट में शामिल अक्षय कुमार और विद्या बालन समेत बाकी कलाकार सीक्वल में अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे या नहीं।
क्या थी ‘Heyy Babyy’ की कहानी?
पहली फिल्म की कहानी आरुष और उसके दोस्तों तन्मय और अली के इर्द-गिर्द घूमती है। तीनों की जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब उनके दरवाजे पर एक बच्ची को छोड़ दिया जाता है। बाद में पता चलता है कि आरुष ही बच्ची का पिता है, जबकि उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा उसकी मां है।
ईशा जब उस बच्ची को अपने साथ ले जाती है, तब आरुष उसे चुनौती देता है कि वह सात दिनों के भीतर ऐसा व्यक्ति ढूंढकर दिखाए जो एंजल को स्वीकार करने के लिए तैयार हो। इसके बाद कई मजेदार घटनाएं और गलतफहमियां कहानी को आगे बढ़ाती हैं। आखिरकार ईशा को एहसास होता है कि एंजल को अपने दोनों माता-पिता की जरूरत है। इसके बाद वह आरुष के साथ सुलह कर लेती है और एंजल, आरुष और उसके दोस्तों के साथ एक परिवार के रूप में कहानी आगे बढ़ती है।
फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन के अलावा फरदीन खान और रितेश देशमुख भी अहम भूमिकाओं में थे। बोमन ईरानी, आरती छाबड़िया, पायल रोहतगी और हृषिता भट्ट समेत कई कलाकारों ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे। इसके अलावा शाहरुख खान ने फिल्म में कैमियो किया था।
यह भी पढ़ें: Jio Rs 450 vs Airtel Rs 449 Prepaid Plans: सिर्फ 1 रुपये का फर्क, लेकिन किस प्लान में ज्यादा फायदा?
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
