Motorola Razr 5G Foldable Phone स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ भारत में हुआ लॉन्च: जानें कीमत और स्पेक्स
Motorola Razr 5G Foldable Phone भारत में हुआ लॉन्च
Rs 1,24,999 की कीमत में आया Motorola Razr 5G Foldable Phone
12 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा Motorola Razr 5G
Motorola Razr 5G भारत में कंपनी के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च हो गया है। नया स्मार्टफोन Motorola Razr की जगह आया है और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G SoC द्वारा संचालित 5G फोन है। Motorola Razr 5G में 6.2 इंच की फ्लैक्सिब्ल OLED डिस्प्ले दी गई है जो Motorola Razr (2019) में भी उपलब्ध है। फोल्डेबल फोन सेपरेट “Quick View” डिस्प्ले के साथ आता है जो फ्रंट पर मौजूद है और क्विक नोटिफिकेशन दिखाती है। इसके अलावा, Motorola Razr 5G को 3D फोर्म्ड़ ग्लास के साथ मेटल और ग्लास से बनाया गया है और इसमें 7000 सिरीज़ एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है।
SurveyMotorola Razr 5G की भारतीय कीमत और लॉन्च ऑफर
Motorola Razr 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 1,24,999 रखी गई है। डिवाइस को सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया गया है। फोन को पॉलिश ग्रेफाइट कलर में पेश किया गया है और आज से ही फोन को प्री-बुक किया जा सकता है। डिवाइस की सेल 12 अक्तूबर से Flipkart पर शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर की बात करें तो Motorola Razr 5G को HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर Rs 10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ये ऑफर डेबिट और क्रेडिट कार्ड की EMI ट्रांजेक्शन पर भी उपलब्ध है। जियो उपभोक्ता Rs 4,999 के एनुअल प्लान के साथ डबल डाटा बेनिफ़िट का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, जियो बिना किसी कॉस्ट के एक साल के लिए अनलिमिटेड सेवाएं भी ऑफर कर रहा है।
हाल ही में Motorola Razr (2019) की कीमत कम कर के Rs. 94,999 कर दी गई थी। Motorola Razr 5G को सितंबर में ग्लोबली लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत $1,399.99 (roughly Rs 1,02,600) रखी गई है।
Motorola Razr 5G स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Razr 5G लो-बैंड 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट की बदौलत इसे 5G सपोर्ट मिलता है। पिछले साल के Razr में स्नैपड्रैगन 710 मिलता है। इसके अलावा, मोटोरोला का नया यह वर्जन नियर-स्टॉक एंडरोइड के साथ आता है जिसमें छोटे UI ट्वीक्स शामिल हैं।
फोन की इनर डिस्प्ले 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले से लैस है जिसका रेजोल्यूशन 876 x 2142 पिक्सल है, जबकि 2.7 इंच की क्विक व्यू डिस्प्ले को 800 x 600 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। क्विक व्यू पर आप कई ऐप्स ओपन कर सकते हैं। आप मिनी QWERTY कीबोर्ड से से मैसेजेस का भी रिप्लाई कर सकते हैं।
Motorola ने फोन के लिए कैमरा को भी अपग्रेड किया है। मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का सेन्सर है जो 12 मेगापिक्सल की पिक्सल बाइन्ड तस्वीरें तैयार करता है। इसे OIS और लेजर ऑटोफोकस दिया गया है। इनर सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का यूनिट है। Razr 5G में 2800mAh की बैटरी दी गई है और इसे 15W फास्ट चार्जिंग सिस्टम दिया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
