Motorola One Macro के सबसे खास फीचर्स; जानकर रह जायेंगे हैरान

Motorola One Macro के सबसे खास फीचर्स; जानकर रह जायेंगे हैरान
HIGHLIGHTS

मोटोरोला ने 9999 रुपये की कीमत में एक फ़ोन लॉन्च किया है

Motorola One Macro, motorola अपने phones उनकी अलग अलग विशेषताओं के आधार पर लॉन्च कर रहा है

मोटोरोला ने 9999 रुपये की कीमत में एक फ़ोन लॉन्च किया है Motorola One Macro, motorola अपने phones उनकी अलग अलग विशेषताओं के आधार पर लॉन्च कर रहा है। Motorola की One series, Motorola One Power से शुरू हुई, और उसके बाद One Vision और One Action आये। और अब आया है Motorola One Macro। अगर आपको एक अच्छी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन  चाहिए तो ये आपके लिए एक अच्छा चुनाव हो सकता है। इसके अलावा इस फ़ोन में ऐसा क्या है कि आप इसे खरीदने की सोचें तो वो सब मैं बताऊंगा आपको इस वीडियो में। यदि आपको हमारे वीडियो में अच्छी टेक नॉलेज सरल भाषा में मिलती है तो सब्सक्राइब करके घंटी का बटन ज़रूर दबा दें। नमस्कार डिजिट हिंदी के इस वीडियो में आपका स्वागत है जहां मैं आपको बताने वाला हूँ Motorola One Macro की परफॉरमेंस, कैमरा, बैटरी लाइफ, डिज़ाइन और इससे जुड़े हर पहलू के बारे में, तो ये रहा Motorola One Macro के बारे में सब कुछ।

Motorola One Macro Best Features

1. इसमें एक dedicated macro lens है जोकि ये normal lens से 5 गुना ज़्यादा  zoom कर लेना है। 
2. ये स्मार्टफोन 2.0GHz octa-core MediaTek Helio P70 chipset पर काम करता है। और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें है Mali-G72 GPU।
3. Ram है इसमें 4GB और ये Ram है DDR4
4. Storage की बात करें तो इसमें आपको 64GB inbuilt storage आपको मिलती है।  जिसे यदि आप बढ़ाना चाहें तो माइक्रो SD कार्ड के ज़रिये 512GB तक बढ़ा सकते हैं। 
5. benchmark test में इसने score किया 140662, जोकि budget smartphones में हमारे द्वारा रिकॉर्ड किये गए सबसे ज़्यादा scores में से एक है। इसमें इसने Nokia 4.2 और Redmi 7 को भी पीछे छोड़ दिया। 
6. Multitasking के समय एक chrome tab से दूसरे tab पर जाते समय और एक एप्प से दूसरी एप्प पर शिफ्ट करते समय इसमें कोई lag देखने को नहीं मिला, हाँ थोड़ा सा अटका लेकिन स्लो नहीं हुआ। कुल मिलकर Multitasking और रोज़ाना के इसके इस्तेमाल में इसकी performance संतुष्टिजनक रही। 
7. हमने इसकी CPU और GPU की परफॉरमेंस टेस्ट करने के लिए 3DMark’s Sling Shot benchmark test किया और बजट स्मार्टफोन में अब तक सबसे ज़्यादा स्कोर किया था Redmi 7 ने जो था 916, लेकिन One Macro 1,777 score करके उससे भी कहीं आगे निकल गया। हालाँकि हमने Redmi 8 और Redmi Note 8 अभी रिकॉर्ड नहीं किया है। 
8. हमने इसमें Asphalt 9 खेल कर देखी, 28 frames/second के फ्रेम रेट पर। और इस दौरान इसमें कोई animations ज़्यादातर consistent और stutter-free थे। कोई समस्या नहीं हो रही थी।
9. हमने PubG इसमें 26 फ्रेम / सेकंड पर खेली और कहीं कोई समस्या नहीं आयी। कुल मिलकर गेम्स में भी Macro One की परफॉरमेंस संतुष्टिजनक थी। साथ ही कॉल परफॉरमेंस earpiece और स्पीकर दोनों पर क्लियर थी।  
10. ये एंड्राइड 9 Pie पर काम करता है, ये Motorola One सीरीज़ का फ़ोन है लेकिन ये एंड्राइड One का हिस्सा नहीं है। और कंपनी के अनुसार इसमें 2 साल तक आपको Android updates मिलते रहेंगे। और इसका इंटरफ़ेस लगभग स्टॉक एंड्राइड जैसा ही है।
11. इसमें आपको मोटो एक्शन्स का ऑप्शन भी मिलता है। जैसे की फ़ोन को फ्लिप करके DND ऑन करना। या फ़ोन को उठाने भर से उसका अनलॉक हो जाना।   
12. रियर साइड पर इसमें दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा। जिसमें main सेंसर है 13MP, f/2.0 aperture के साथ। साथ है एक 2MP का dedicated macro camera और एक 2MP का depth sensor, 
13. इसके मैक्रो लेंस को दूसरे lenses के साथ क्लब नहीं किया गया है। अलग से रखा गया है, आप इसे 2cm तक के distance से फोटो खींच सकते हैं।
14. इसमें लेज़र ऑटोफोकस module भी है जो हर तरह की लाइट  कंडीशन में अच्छे से काम करता है। जब तक फोकस सेट नहीं होता फोटो क्लिक नहीं होती, और focus इसमें बड़ी तेज़ी से सेट हो जाता है।   
15. फोटो में डिटेल्स: दिन की रौशनी में फोटो में details संतोषजनक हैं। हालांकि dynamic range थोड़ी better  हो सकती थी। ये बुरी नहीं है लेकिन बहुत अच्छी भी नहीं है। 
16. मोड्स इन कैमरा: तो इसमें आपको कुछ मज़ेदार कैमरा मोड्स भी आपको मिल जाते हैं, जैसे cutout या स्पॉट कलर।
17. low light में camera performance: तो low light में इसके camera की performance उतनी अच्छी नहीं है। low light में details भी कम आ रही थी और नॉइज़ बहुत था इमेज में। 2019 के स्टैण्डर्ड के हिसाब से इसकी images एवरेज से थोड़ा नीचे नज़र आती हैं। लेकिन इसके मैक्रो कैमरा के बारे में हम एक अलग वीडियो में जानकारी देने वाले हैं। 
18. अब ज़रूरी है इसके 8MP के बारे में बात करना। इसे शूट की गई सेल्फीज़ अच्छी हैं। Portrait शॉट्स अच्छे तो हैं लेकिन बेहतर हो सकते थे। 
19. वीडियो शूट की बात करें तो वीडियोस में डायनामिक रेंज still photos से भी थोड़ा कम हो गयी है। stabilisation ठीक है। आप फुल HD वीडियो front और रियर दोनों कैमरा से बना सकते हैं।   
20. Motorola One Macro में 6.2-inch Max Vision HD+ display दिया गया है। viewing एंगल्स इसके अच्छे हैं। 
21. इसका आस्पेक्ट रेश्यो है 19:9, और रेसोलुशन है 1520 x 720 pixels।
22. इसके डिस्प्ले में नाईट लाइट सेटिंग भी है जो ब्लू लाइट को ब्लॉक करके डिस्प्ले को थोड़ा वार्म बनाती है। 
23. इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस 466 LUX तक जाती है, जो कि इस प्राइस रेंज के हिसाब अच्छी कही जा सकती है। सनलाइट में इसकी स्क्रीन रिफ्लेक्ट करती है। लेकिन इस प्राइस रेंज में इसका डिस्प्ले सबसे बेहतर है। 
24. ऑडियो: तो 10,000 रुपये के बजट में आने वाले फ़ोन्स में से इसका स्पीकर सबसे ज़्यादा लाउड है। sound में clearity भी है। 
25. बैटरी है इसमें 4000mAh,  यहां मोटोरोला ने ज़बरदस्त काम किया है, हमने इसमें एक वीडियो लूप में चलाया फुल ब्राइटनेस में और इस फ़ोन ने 100 से 0% होने  में 12 घंटे से ज़्यादा का टाइम लगाया। और ये 10,000 रुपये की कीमत में आने वाले किसी भी फ़ोन से ज़्यादा अच्छी परफॉरमेंस है, जो हमने टेस्ट किये हैं।
26. Test के दौरान इस स्मार्टफोन पर काफी सारे गेमिंग के सेशंस हुए, वेब ब्राउज़िंग हुई, साथ ही कई एप्प्स को डाउनलोड और इनस्टॉल किया गया, ऑनलाइन वीडियोस चलाये गए । इन सब इसने अच्छा परफॉर्म किया। और जब इस फ़ोन को थोड़ी खाली छोड़ा गया तो इसकी बैटरी में कोई ज़्यादा फर्क नहीं आया। और अच्छा खासा प्रयोग करने के बाद इसकी बैटरी करीब डेढ़ दिन तक चली। 
27. बैटरी को चार्ज होने में समय कितना लगता है, तो हमने जब इसे चार्ज किया, तो 0 से 100% तक चार्ज होने में 2 घंटे 10 मिनट का समय लगा। 1 घंटे में बैटरी 0 से 58 प्रतिशत हो गयी और 95% से 100% तक पहुँचने में 15 मिनट लगे।
28. इसकी बिल्ड क्वालिटी और डिज़ाइन: इसकी बॉडी प्लास्टिक की है, जो काफी अच्छी है। हाथ में पकड़ना आसान है। पावर बटन एकदम सही जगह पर है। आप उन्हें आसानी से प्रयोग कर सकते हैं, 
29. इसके सिम स्लॉट में या तो आप 2 नैनो सिम डाल सकते हैं या, एक नैनो सिम और एक माइक्रो SD कार्ड।
30. रियर साइड ग्रेडिएंट ‘स्पेस ब्लू’ फिनिश है। जो काफी आकर्षक लगती है। इस पर फिंगरप्रिंट और आपके हाथों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं। और स्क्रैच भी बैक पैनल पर आसानी से पड़ जाते हैं। इसलिए आप इसे क्लियर केस पहना कर ही प्रयोग करें।
31. सिक्योरिटी: इसमें fingerprint sensor दिया गया है। इसके रियर साइड पर दिया गया इसका लोगो fingerprint sensor की तरह भी काम करता है।
32. इसमें टाइप C Charging पोर्ट दिया गया है। जोकि बॉटम में है और इसमें 3।5 mm हैडफ़ोनजैक भी दिया गया है जोकि इसके टॉप पर है। और इस फ़ोन का weight 186 gram है। 

कुल मिलाकर ये एक सॉलिड डिवाइस है। इसके कैमरा की परफॉरमेंस संतोषजनक है। ये उन devices में सबसे बेहतर है, जो मैक्रो शॉट्स लेने के लिए प्रयोग किये जाते हैं। इसका मैक्रो कैमरा सिर्फ नाम का नहीं है बल्कि काम भी अच्छा करता है, 2 साल के एंड्राइड updates, अच्छी बैटरी लाइफ और मैक्रो कैमरा के साथ 10,000 रुपये की कीमत में ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप प्लीज कमेंट में बताएं कि अगर आप ये  फ़ोन लेंगे तो क्यों लेंगे और अगर नहीं लेंगे तो क्यों नहीं लेंगे। आज के लिए इतना ही मिलते हैं अगले वीडियो में किसी और नए डिवाइस के साथ।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo