Digit.in

Motorola का नया फोन 68W फास्ट चार्जिंग 60MP सेल्फी और 50MP डुअल रियर कैमरा से लैस, देखें सबकुछ

Highlights

Moto Edge X30 लॉन्च होने वाला है। कंपनी इस फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च करेगी।

यह स्नैपड्रैगन 8 जेन प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा

इसमें 50MP का डुअल रीयर कैमरा साथ ही 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में सेल्फी के लिए 60MP कैमरा मौजूद होने वाला है

Motorola का नया फोन 68W फास्ट चार्जिंग 60MP सेल्फी और 50MP डुअल रियर कैमरा से लैस, देखें सबकुछ

मोटोरोला (Motorola) 9 दिसंबर को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge X30 लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इस फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च करेगी। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। मोटो के इस फोन में दमदार प्रोसेसर के अलावा 69W फास्ट चार्जिंग और 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और अन्य की कई बेहतरीन फीचर होने की भी संभावना है। 

16GB तक रैम और 144Hz रिफ्रेश रेट

TENAA सर्टिफिकेशन के मुताबिक Moto Edge X30 में 6.67 इंच का OLED फुल एचडी+ डिस्प्ले है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आएगी। डिस्प्ले में 10-बिट कलर, HDR10+ सपोर्ट और 144Hz रिफ्रेश रेट भी है। चीन में यह फोन 6GB से 16GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। OS की बात करें तो कंपनी Android 11 या 12 पर आधारित हो सकता है, जो My UX 3.0 पर काम करेगा। 

60MP का फ्रंट और 50MP ड्यूल रियर कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 50 मेगापिक्सल के दो कैमरे के साथ ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी है। हालांकि, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देगी। मोटो का यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा। यह बैटरी 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Motorola Edge S30 फोन भी होगा लॉन्च

9 दिसंबर को लॉन्च होने वाले इस फोन की सेल 15 दिसंबर से शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि वह Moto Edge X30 के साथ ही Edge S30 फोन भी लॉन्च करेगी। एज S30 मोटो के लोकप्रिय स्मार्टफोन जी200 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। Moto G200 कंपनी को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था। साथ ही Edge X30 की बात करें तो यह Motorola Edge 30 Ultra Monica के साथ यूरोप में एंट्री करेगा। उम्मीद की जा रही है कि Moto जल्द ही इस फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile