HIGHLIGHTS
उम्मीद है कि, Moto C Plus की भारत में कीमत Rs. 8,000 हो सकती है.
Moto C Plus को 19 जून को कंपनी भारत में लॉन्च करेगी. कंपनी ने इसके लिए मीडिया को इनवाइट भी भेज दिए हैं. इस लॉन्च से पहले कंपनी ने ट्विटर पर कुछ टीज़र भी शेयर किये हैं. उम्मीद है कि, Moto C Plus की भारत में कीमत Rs. 8,000 हो सकती है.
Surveyवैसे कंपनी ने अभी हाल ही में भारत में अपने सबसे सस्ता एंड्राइड 4G VoLTE स्मार्टफ़ोन Moto C Rs. 5,999 की कीमत में पेश किया है.
Moto C Plus में 5-इंच की HD डिस्प्ले मौजूद है और यह क्वाड कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर से लैस है. यह माली-T720 GPU के साथ आता है. यह 1GB/2GB की रैम से भी लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसमें मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो यह 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है, रियर कैमरे के साथ LED फ़्लैश भी दी गई है. साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह एंड्राइड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 4000mAh की बैटरी मौजूद है ओ रीह 4G VoLTE फीचर से भी लैस है. इसकी मोटाई 10mm है और इसका वजन 162 ग्राम है.