Micromax In Note 1 VS Redmi Note 9: कीमत और स्पेसिफ़िकेशन्स के बीच अंतर
Micromax ने भारतीय बाजार में अपनी नई और लेटेस्ट Micromax In Series के दो नए मोबाइल फोंस को लॉन्च कर दिया है
अगर हम Micromax In Note 1 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो क्या यह बाजार में मौजूद Xiaomi के मोबाइल फोंस को टक्कर देने में सक्षम है? आज हम इसी बारे में चर्चा करने वाले हैं
Micromax In Note 1 मोबाइल फोन को आज हम Redmi Note 9 मोबाइल फोन के सामने रखकर इस बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे कि आखिर यह दोनों ही स्मार्टफोंस क्या एक दूसरे से अलग हैं
Micromax ने भारतीय बाजार में अपनी नई और लेटेस्ट Micromax In Series के दो नए मोबाइल फोंस को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Micromax In 1b और Micromax In Note 1 मोबाइल फोंस को लॉन्च किया गया है। इन मोबाइल फोंस की शुरूआती कीमत Rs 6,999 है। अगर हम Micromax In Note 1 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो क्या यह बाजार में मौजूद Xiaomi के मोबाइल फोंस को टक्कर देने में सक्षम है? आज हम इसी बारे में चर्चा करने वाले हैं। Micromax In Note 1 मोबाइल फोन को आज हम Redmi Note 9 मोबाइल फोन के सामने रखकर इस बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे कि आखिर यह दोनों ही स्मार्टफोंस क्या एक दूसरे से अलग हैं, अगर अलग हैं तो कितने अलग हैं, इसके अलावा आखिर इनके फीचर्स और स्पेक्स में किस तरह के अंतर नजर आते हैं…! इन सभी सवालों के जवाब आज हम यहाँ लेने का प्रयास करेंगे और इसके बारे में आपको भी बताएँगे, तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि Micromax In Note 1 और Redmi Note 9 मोबाइल फोंस के बीच कौन सा मोबाइल फोन ज्यादा बेहतर है!
SurveyMicromax In Note 1 VS Redmi Note 9: कीमत के बीच अंतर
Micromax IN Note 1 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 10,999 है जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 12,999 में उतारा गया है। इसके अलावा आपक बता देते है कि Redmi Note 9 स्मार्टफोन को अलग अलग कीमत के साथ अलग अलग तीन वैरिएंट्स में ख़रीदा जा सकता है, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB मॉडल में Rs 11,999 में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा 4GB रैम और 128GB मॉडल को Rs 13,499 और टॉप मॉडल को 6GB रैम और 128GB मॉडल में Rs 14,999 में ख़रीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन को आप चार अलग अलग रंगों में ख़रीदा जा सकता है। Redmi Note 9 को Aqua, Green, Aqua White, Pebble Grey और Scarlet Red रंग में लिया जा सकता है।
Micromax In Note 1 VS Redmi Note 9: डिस्प्ले के बीच अंतर
Micromax IN Note 1 में 6.7 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक पंच होल कैमरा मौजूद है। हालाँकि इसके अलावा Redmi Note 9 में आपको एक 6.53-इंच की डिस्प्ले मिल रही है, यह एक FHD+ (2340×1080 पिक्सेल वाली स्क्रीन है), फोन में आपको एक पंच होल कटआउट भी मिल रहा है, जो आप फोन के टॉप-राईट कॉर्नर पर देख सकते हैं, इसमें ही आपको सेल्फी कैमरा भी नजर आ रहा है।
Micromax In Note 1 VS Redmi Note 9: परफॉरमेंस के बीच अंतर
Micromax IN सीरीज़ को मीडियाटेक प्रॉसेसर के साथ उतारा गया है। जहां एक ओर IN Note 1 में MediaTek G85 मिल रहा है, वहीं बजट फोन IN 1b मीडियाटेक G35 द्वारा संचालित है। बजट स्मार्टफोन स्टॉक एंडरोइड 10 पर काम करता है और दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट के वादे के साथ आया है। डिवाइस में डेडिकेटेड असिस्टेंट बटन दिया गया है। स्मार्टफोन में 3.5mm हैडफोन जैक भी दिया गया है।
इसके अलावा Redmi Note 9 में आपको MediaTek Helio G85 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, जो Mali-G52 GPU के साथ कपल किया गया है। फोन में आपको 4GB तक की रैम मिल रही है, इसके अलावा स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको 128GB तक स्टोरेज मिल रही है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं. फोन को MIUI 11 पर लॉन्च किया गया है।
Micromax In Note 1 VS Redmi Note 9: कैमरा के बीच अंतर
IN Note 1 में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जो 48MP का मुख्य कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। अगर फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा भी शामिल है। हालाँकि इसके अलावा Redmi Note 9 मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। यह कैमरा आपको एक 48MP प्राइमरी कैमरा, एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एक 2MP मैक्रो कैमरा और एक 2MP डेप्थ सेंसर के रूप में मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
Micromax In Note 1 VS Redmi Note 9: बैटरी और अन्य फीचर्स के बीच अंतर
Micromax IN Note 1 और IN 1b दोनों ही 5000 mAh की दमदार बैटरी से लैस हैं जो इनकी मुख्य खासियत में से एक है। बटैरी को 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जबकि IN 1b 10W फास्ट चार्जिंग और USB टाइप-C पोर्ट के साथ आता है। ये मेड इन इंडिया फोंस Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे और बाज़ार में मौजूद अन्य 5000mAh बैटरी वाले फोंस को टक्कर देंगे। हालाँकि इतना ही नहीं अगर हम Redmi Note 9 की चर्चा करें तो पता चलता है कि फोन में आपको सभी बेसिक सेंसर भी मिल रहे हैं, इसके अलावा आपको कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई और Bluetooth 5.0 भी मिल रहा है, इसके अलावा USB Type C पोर्ट भी फोन में शामिल है। फोन में आपको एक 5020mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग और 22.5W के एडाप्टर के साथ मिल रही है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile


