Xiaomi Mi A3 की दूसरी सेल होगी आज, Price है Rs 12,999

HIGHLIGHTS

Rs 12,999 की शुरुआती कीमत में हुआ है लॉन्च

एंड्राइड वन डिवाइस है Mi A3

अमेज़न और मी.कॉम पर आएगा सेल में

Xiaomi Mi A3 की दूसरी सेल होगी आज, Price है Rs 12,999

Xiaomi का लेटेस्ट एंड्राइड वन फोन Mi A3 आज दूसरी बार फ़्लैश सेल में आ रहा है और यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अगर आप यह नया मोबाइल फोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज अमेज़न, मी.कॉम और देश भर के ऑथराइज्ड MI होम स्टोर्स से इस Mi A3 Mobile Phone को खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन का Price Rs 12,999 से शुरू होता है। मोबाइल फोन की खासियत सुपर AMOLED डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi Mi A3 Mobile Phone Price

इस मोबाइल फोन यानी Mi A3 की शुरूआती कीमत Rs 12,999 है, जो इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की है। इसके अलावा फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन को आप मात्र Rs 15,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको HDFC बैंक की ओर से यानी अगर आप इस बैंक के ग्राहक हैं तो आपको बता देते हैं कि आपको इसका भी लाभ मिलने वाला है, साथ ही आपको एयरटेल की ओर से भी डबल डाटा ऑफर मिलने वाला है।  

Xiaomi Mi A3 Specifications

यूज़र्स को डिवाइस की दोनों साइड Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। Mi A3 पिछले Mi A2 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। Mi A3 में आपको 6.08-inch HD+ Dot Notch screen Super AMOLED  मिलती है। यह फ़ोन in-display fingerprint sensor के साथ आता है।

Mi A3 को कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप एक साथ पेश किया है। इसमें आपको एक 48-megapixel primary Sony IMX586 sensor अपर्चर f/1.79 lens, 8-megapixel secondary sensor 118-degree wide-angle और अपर्चर f/1.79 lens के साथ, डेप्थ सेंसिंग के लिए 2-megapixel tertiary sensor मिलता है। स्मार्टफोन में 32-megapixel selfie camera अपर्चर f/2.0 lens के साथ दिया गया है।

Mi A3 में आपको night mode भी मिलता है जिससे आप लो लाइट में भी शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। Mi A3 Google Assistant, Google Photos, Google Lens, Digital Wellbeing tools सपोर्ट के साथ आता है। Xiaomi Mi A3 Qualcomm Snapdragon 665 SoC,Adreno 610 GPU से लैस है और यह 6GB of LPDDR4X RAM का साथ आता है।

यूज़र्स को यह दो वैरिएंट में मिलेगा जिसमें 4GB + 64GB and 6GB + 128GB variant शामिल हैं। इसमें 4,030 mAh बैटरी दी गयी है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें आपको USB Type-C port, और 3.5mm audio jack मिलता है। Mi A3 में IR blaster, P2i coating भी दी गयी है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile