Mi A2 के लिए जारी हुआ सितंबर का एंडरोइड सिक्योरिटी अपडेट, साथ ही फिक्स करेगा ये इशू…

Mi A2 के लिए जारी हुआ सितंबर का एंडरोइड सिक्योरिटी अपडेट, साथ ही फिक्स करेगा ये इशू…
HIGHLIGHTS

Mi A2 के लिए आया नया एंडरोइड पैच

अपडेट में मिलेंगे नए फिक्स

मी ए2 यूजर्स को 2021 तक मिलेंगे मासिक एंडरोइड सिक्योरिटी अपडेट

Xiaomi Mi A2 को 2018 में लॉन्च किया गया था और यह एंडरोइड वन एक बेहतरीन डिवाइस बन कर सामने आया था। फोन को लॉन्च हुए काफी समय हो गया है लेकिन इसे एंडरोइड 10 तक अपडेट मिलने मिलने का वादा किया गया था। इस साल की शुरुआत में Mi A2 को यह अपडेट भी मिल चुका है। फोन को इसके बाद भी कई मल्टीपल सिक्योरिटी अपडेट मिले हैं। इस हफ्ते कंपनी ने एक नया अपडेट सितंबर 2020 का सिक्योरिटी पैच भी जारी किया है। डिवाइस को 2021 तक सभी मासिक अपडेट मिलेंगे।

जैसा कि रिपोर्ट में बताया गया है, V11.0.14.0.QDIMIXM वर्जन के साथ आया अपडेट केवल लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ नहीं आएगा बल्कि साथ ही मी ए2 यूजर्स के लिए कुछ अन्य समस्याओं को भी फिक्स करेगा। कई यूजर्स को स्प्लिट स्क्रीन फीचर से जुड़ी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, फोन कॉल के दौरान आने वाली ईको नोइज़ को भी फीक्स किया जाएगा। अगर आप Mi A2 डिवाइस का उपयोग करते हैं तो फोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक करें। Xiaomi अपडेट को फेज मैनर में जारी कर रहा है। अगर आपको अपडेट नहीं प्राप्त हुआ है तो कुछ समय इंतज़ार कर लें।

Mi A2 new update

Mi A2 स्पेक्स

Xiaomi Mi A2 ड्यूल नैनो सिम के साथ आता है। इसमें आपको 5.99 इंच की full-HD+ डिस्प्ले स्क्रीन मिल रही है जिसमें 1080×2160 pixels का रेसोल्यूशन और 18:9 का एस्पेक्ट रेश्यो शामिल  है। यह डिवाइस Octa-core Qualcomm Snapdragon 660 SoC पर काम करती है। यह मोबाइल फ़ोन 64GB/ 128GB के साथ 4GB/ 6GB RAM वैरिएंट में भी आता है। 

ऑप्टिक्स की बात करें तो Xiaomi Mi A2 में Sony IMX486 प्राइमरी सेंसर और f/1.75 अपर्चर, 1.25 माइक्रॉन पिक्सेल साइज़ के साथ एक 12-megapixel का यूअल रियर कैमरा दिया गया है। ऐसे ही 2 माइक्रॉन पिक्सेल साइज़ के साथ20-megapixel IMX376 सेंसर,4-in-1 सुपर पिक्सेल टेक और  f/1.75 अपर्चर में दूसरा कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फ़ोन 20-megapixel के सॉफ्टलाइट LED फ़्लैश वाले सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में3,000mAh क्षमता की बैटरी रखी गई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo