LG Wing भारत में 28 अक्तूबर को होगा लॉन्च, डिस्प्ले में मिलेगा कुछ खास

HIGHLIGHTS

ड्यूल डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा LG Wing

LG Wing की भारतीय लॉन्च की तारीख आई सामने

28 अक्तूबर को भारत में एंट्री लेगा LG Wing

LG Wing भारत में 28 अक्तूबर को होगा लॉन्च, डिस्प्ले में मिलेगा कुछ खास

LG Wing भारत में 28 अक्तूबर को लॉन्च हो जाएगा। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। LG Wing कंपनी का युनीक ड्यूल-स्क्रीन स्मार्टफोन है। डिवाइस में एक स्वीवेल स्क्रीन है जो 90 डिग्री पर क्लॉकवाइज़ घूमती है जिससे यूजर्स सेकंडरी स्क्रीन का उपयोग भी कर सकें।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

LG का दावा है कि हिंज मैकानिज़म को 200,000 स्वीवेल्स के करीब टेस्ट किया गया है। LG ने YouTube और Tubi प्लेटफॉर्म्स से साझेदारी की है जिससे विंग स्मार्टफोन पर मुख्य स्क्रीन पर विडियो प्ले किए जा सकें और दूसरी स्क्रीन पर कमेंट या सर्च बार दिखाई देंगे। दूसरी स्क्रीन को कंपेटिबल विडियो प्लेटफॉर्म पर मीडिया कंट्रोलर की तरह उपयोग किया जा सकता है और मुख्य स्क्रीन विडियो प्ले के काम आएगी।

LG Wing Dual Display

LG Wing Specifications

LG के इस फोन में 6.8 इंच की P-OLED FullVision मुख्य स्क्रीन मिलेगी और दूसरी छुपी हुई 3.9 इंच की FHD+ G-OLED स्क्रीन होगी, जो आपको फोन को स्वीवेल मोड में उपयोग करने की अनुमति देगी। मुख्य स्क्रीन का एस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 और पिक्सल डेंसिटी 395ppi है। दूसरी स्क्रीन का एस्पेक्ट रेश्यो 1.15:1 और पिक्सल डेंसिटी 419ppi होगी।

LG Wing ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 8GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस में 256GB स्टोरेज मिलेगा जिसे माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंडरोइड 10 पर काम करेगा।

कैमरा की बात करें तो फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर, 13 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेर्टीयरी सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलेगा।

LG Wing में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4.0+ 25W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में एक इन-डिस्प्ले

फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा। इसके अलावा, यह IP54 रेटेड वॉटर और डस्ट रेसिस्टंट चेसिस के साथ आएगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile