LG जल्द लॉन्च करेगा G Pad 5 टैबलेट, मिलेगी 10.1 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 821 SOC

HIGHLIGHTS

जल्द लॉन्च होगा LG G Pad 5 टैबलेट

मिलेगी 10.1 इंच की डिस्प्ले

स्नैपड्रैगन 821 SoC द्वारा है संचालित

LG जल्द लॉन्च करेगा G Pad 5 टैबलेट, मिलेगी 10.1 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 821 SOC

LG जल्द ही अपना नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक नए G Pad को tf10 कोडनेम के साथ देखा गया है। रिपोर्ट कि अनुसार, इसी टैबलेट को प्ले स्टोर, प्ले ऐप और सर्विस पर चलने के लिए गूगल द्वारा सर्टिफिकेशन भी मिला था। इसके अलावा, लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस को G Pad 5 नाम दिया जाएगा और LM-T600L मॉडल नंबर के साथ आएगा। डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 SoC द्वारा संचालित किया जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Tablet की अन्य specifications की बात करें तो डिवाइस में 10.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:10 होगा। इसके अलावा, डिवाइस LTE सपोर्ट के साथ आ सकता है लेकिन NFC कनेक्टिविटी नहीं मिलने वाली है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आगामी टैबलेट 4GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आएगा लेकिन ऐसा हो सकता है कि कम्पनी अन्य मॉडल्स भी पेश करे। टैबलेट को एंड्राइड 9 पाई के साथ LG UX कस्टमाइज़ेशन के साथ आएगा।

अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि साउथ कोरियन निर्माता कब LG G Pad 5 को पेश करेगा। हालांकि, कम्पनी ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन LG Q70 भी लॉन्च किया है। फोन में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेज़ोल्यूशन 18.5:9 है। फोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित है और फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

जहां तक कैमरा की बात है LG Q70 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 32MP+13MP+5MP सेंसर के साथ आता है। 32MP का सेंसर प्राइमरी कैमरा है, जबकि 13MP का सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP सेंसर डेप्थ सेंसिंग के काम आता है। फोन में 4000mAh बैटरी दी गई है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile