HIGHLIGHTS
इस स्मार्टफ़ोन में स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर मौजूद है.
लेनोवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफ़ोन Z2 प्लस पेश किया है. इस स्मार्टफ़ोन को कुअलकॉम स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 17,999 रखी गई है. इस डिवाइस में DS820 से लैस भारत में मिलने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन है. इस स्मार्टफ़ोन के दो वर्जन पेश किये गए हैं, 4GB रैम/ 32GB स्टोरेज जिसकी कीमत Rs. 17,999 है रो 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज जिसकी कीमत RS. 19,999 है. इसके दोनों वर्जन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर ओपन सेल में 25 सितम्बर से मिलेंगे.
Surveyइसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video
इस फोन में 5-इंच की फुल HD डिस्प्ले मौजूद है. इस डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 441ppi है. इसके साथ ही इसे फाइबरग्लास से बनाया गया है, कंपनी का दावा है कि इसके जरिये बढ़िया नेटवर्क मिलता है. इस फ़ोन में पीछे की तरफ के 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. सामने की तरफ इस फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. यह फ़ोन 3500mAh की बैटरी से लैस है. यह एंड्राइड मार्शमैलो पर आधारित है.
इसे भी देखें: कूलपैड 23 सितम्बर को पेश कर सकती है एक नया स्मार्टफ़ोन, होगा 5000mAh की बैटरी से लैस
इसे भी देखें: ज़ोपो कलर F1 स्मार्टफ़ोन भारत में पेश, एंड्राइड मार्शमैलो से लैस