Lenovo A6 Note, Lenovo K10 Note ने ली भारत में एंट्री, जानें क्या है ख़ास

Lenovo A6 Note, Lenovo K10 Note ने ली भारत में एंट्री, जानें क्या है ख़ास

लेनोवो ने अपने Lenovo K10 Note और Lenovo A6 को लेनोवो Z6 PRO के साथ लॉन्च कर दिया है। दोनों ही नोट डिवाइस वाटरड्रोप नौच के साथ उतारे गए हैं।  इसके साथ ही डिवाइस Android 9 Pie आउट ऑफ़ द बॉक्स रन करते हैं। Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note smartphones को भारत में लगभग एक जैसे डिज़ाइन के साथ ही लॉन्च किया गया है। हालांकि K10 Note, A6 से थोड़ा प्रीमियम है और ट्रिपल कैमरा के साथ आता है। इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 700 series चिपसेट मिलता है।

Lenovo K10 Note specifications

Lenovo K10 Note में आपको 6.3-inch display FHD+ रेसोल्यूशन के साथ मिलती है।  इसके साथ ही इसमें आपको एक छोटा कट भी टॉप पर मिलेगा जो सेल्फी कैमरा के लिए है। डिवाइस Snapdragon 710 SoC,के साथ 4GB RAM + 64GB storage और 6GB RAM + 128GB storage के साथ आता है। फ़ोन के ट्रिपल कैमरा के तहत 16+ 5+8-megapixel सेंसर्स हैं। फ्रंट कैमरा 16-megapixel का है। फ़ोन में आपको 4,050mAh बैटरी मिलती है। डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बैक पर मिलता है और यह Dolby Atmos-powered speakers से लैस है।

Lenovo A6 Note specifications

Lenovo A6 Note एक बजट फ़ोन है जो 6.09-inch HD+ resolution डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको वाटरड्रोप नौच और 88% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मिलता है। साथ ही यह 2.0GHz octa-core MediaTek Helio P22 SoC के साथ 3GB RAM + 32GB स्टोरेज के  साथ आता है। ऑप्टिक्स के तहत यह 13+2+5-megapixel कैमरा से लैस है। इसमें आपको 4,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक फीचर मिलता है। यह फ़ोन Android 9 Pie-based ZUI OS पर रन करता है।

Lenovo K10 Note,Lenovo A6 Note price/availability/ offers 

Lenovo K10 Note की भारत में कीमत Rs 13,999 है जिसमें आपको 4GB RAM + 64GB storage variant मिलता है। वहीँ इसके 6GB RAM + 128GB की कीमत Rs 15,999 है। Lenovo A6 Note की भारत में कीमत Rs 7,999 है  जिसमें आपको 3GB RAM + 32GB स्टोरेज मिलता है तो वहीँ यह फ़ोन Flipkart पर 11 सितम्बर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। जबकि Lenovo K10 Note 16 सितम्बर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत यूज़र्स को Rs 2,200 Reliance Jio cashback, 44 vouchers के रूप में और 125GB 4G data 5GB एडिशनल डाटा के रूप में 25 रिचार्ज पर दिया जायेगा। Lenovo A6 Note को Blue/Black और Lenovo K10 Note को Knight Black रंग में खरीदा जा सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo