2 नवंबर को भारत में दस्तक देगा Lava का सबसे दमदार 5G फोन, कीमत होगी बस इतनी सी…

HIGHLIGHTS

Lava ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Lava Blaze 2 5G की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है।

इसके लॉन्च इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर दोपहर 12 बजे लाइव भी देखा जा सकता है।

इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत 9000 रुपए से 10000 रुपए के बीच रखी जा सकती है।

2 नवंबर को भारत में दस्तक देगा Lava का सबसे दमदार 5G फोन, कीमत होगी बस इतनी सी…

लावा भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कंपनी की ओर से नई पेशकश Lava Blaze 2 5G होगा। जैसे-जैसे इस अपकमिंग फ्लैगशिप के लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है, लावा इसे पूरी तरह सुर्खियों में लाने की कोशिश कर रहा है। आइए लावा ब्लेज़ 2 5G को लेकर अब तक सामने आई सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Lava Blaze 2 5G Launch Date

सबसे पहले तो ब्रांड ने इस स्मार्टफोन की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। यह भारतीय बाजार में 2 नवंबर 2023 को दस्तक देगा। इसके लॉन्च इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर दोपहर 12 बजे लाइव भी देखा जा सकता है। कंपनी लावा ब्लेज़ 2 और लावा ब्लेज़ 2 प्रो को पहले ही पेश कर चुकी है, जिसका मतलब है कि यह इस लाइनअप का तीसरा फोन है।  

यह भी पढ़ें: iPhone 13 खरीदने का बेस्ट मौका! Great Indian Festival में मिल रहा कौड़ियों के भाव, इतना सस्ता फिर नहीं मिलेगा

वैसे इस डिवाइस की लॉन्च डेट के अलावा अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा कुछ पता नहीं चला है। हालांकि, इस बात की जानकारी आपको जरूर होगी कि किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले किसी भी डिवाइस को लेकर कितने अधिक लीक्स और अफवाहें आने लगती हैं, तो ऐसा ही कुछ लावा ब्लेज़ के साथ भी है। आइए देखें अब तक हमें कितनी जानकारी मिली है।

Lava Blaze 2 5G Official Teaser

लॉन्च डेट के आधिकारिक पोस्टर के अलावा लावा ने एक वीडियो टीज़र भी साझा किया है जिससे यह संकेत मिला है यह स्मार्टफोन दिखने में कैसा हो सकता है। इसे देखते हुए हम कह सकते हैं कि लावा ब्लेज़ 2 5G तीन कलर वेरिएंट्स में आएगा जिनमें व्हाइट, पर्पल और  ब्लैक शामिल होंगे।

अगर हम वीडियो में दिखाए गए स्मार्टफोन्स को थोड़ा नजदीकी से देखें तो कैमरा मॉड्यूल पर “AI Camera” टेक्स्ट साफ देखा जा सकता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि लावा इस डिवाइस के साथ AI कैमरा शामिल करने की प्लानिंग कर रहा है। 

टिप्सटर Mukul Sharma ने X (Twitter) के जरिए लावा ब्लेज़ 2 5G का एक लीक्ड रेंडर शेयर किया है। उस रेंडर इमेज से फोन के रियर पैनल के साथ कैमरा आइलैंड का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Oppo A79 5G: इस वेबसाइट पर दिखा Oppo का अगला 5G फोन, जल्द होगी लॉन्चिंग, देखें क्या होंगी खूबियाँ

Lava Blaze 2 5G Price (Expected)

एक अन्य टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने खुलासा किया कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत 9000 रुपए से 10000 रुपए के बीच रखी जा सकती है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo