iPhone 17 Pro की कीमत धड़ाम से गिरी..फेस्टिव सेल से पहले ही नए iPhone खरीदने वालों की मौज
iPhone 17 Pro को इस समय 60000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीदा जा सकता है।
अभी हाल ही में iPhone 18 Series के लॉन्च के बाद आधिकारिक तौर पर इस फोन की कीमत बढ़ी थी।
अब Reliance Digital Platform पर यह फोन बेहद ही सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है।
सभी जानते हैं कि अभी हाल ही में Apple ने अपनी iPhone 18 Pro Series के फोन्स को लॉन्च किया है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। हालांकि, इस सीरीज के लॉन्च के ठीक बाद कंपनी ने अपने iPhone 17 Pro के दाम भी बढ़ा दिए थे। असल में, कंपनी ने अपने iPhone 17 के दाम से शुरू करके इस सीरीज के अन्य फोन्स की कीमत भी बढ़ाई थी। इस खबर को सुनकर सभी इस असमंजस में पड़े कि आखिर ये हुआ क्या है। प्राइस घटाने की बजाए एप्पल ने अपने इस सीरीज के प्राइस बढ़ा दिए। लेकिन अगर आप iPhone खरीदने के योजना बना रहे थे लेकिन प्राइस बढ़ने के कारण अपने अपने विचार को बदला था तो आपको एक मौका iPhone 17 Pro को बेहद ही सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।
Surveyइस समय प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) पर आपको iPhone 17 Pro (256GB) बम्पर छूट में मिल रहा है, इस फोन पर प्लेटफॉर्म ने जबरदस्त एक्सचेंज डिस्काउंट की घोषणा की है। इन तमाम ऑफर्स और बैंक डील्स को मिलाकर ग्राहक 1,34,900 रुपये की कीमत वाले फोन्स को मात्र 56,990 रुपये में घर ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये फुल डील क्या है। आपको कैसे मिलने वाली है।
Your reason to go Pro just got bigger. 📱
— Reliance Digital (@RelianceDigital) September 23, 2026
Get the iPhone 17 Pro starting at an effective price of just ₹56,990* at Reliance Digital.
Unlock even more value with great exchange value, exchange bonus, bank cashback and flexible payment options.
Want to know your current phone’s… pic.twitter.com/K7zV16eu0E
Reliance Digital पर बेहद ही सस्ते में मिल रहा iPhone 17 Pro
इस भारी छूट का लाभ उठाने के लिए रिटेलर ने कई तरह के बेनेफिट्स को एक साथ बंडल किया है। सबसे पहले, रिलायंस डिजिटल द्वारा सभी ग्राहकों को बिना किसी शर्त के 9,910 रुपये का फ्लैट इन-स्टोर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे फोन की शुरुआती कीमत घटकर 1,24,990 रुपये ही बचती है। इसके बाद, अगर आप अपना पुराना प्रीमियम स्मार्टफोन (जैसे iPhone 15 Pro) एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 55,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और साथ में 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। अंत में, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर मिलने वाले 3,000 रुपये के बैंक कैशबैक को जोड़कर फोन की प्राइस घटकर 56,990 रुपये मात्र बचती है।
iPhone 17 Pro Max पर भी मिल रही भारी छूट
रिलायंस डिजिटल ने केवल प्रो मॉडल ही नहीं, बल्कि इसके बड़े भाई iPhone 17 Pro Max (256GB) पर भी ठीक इसी तरह का आकर्षक डिस्काउंट स्ट्रक्चर लागू किया है।
अगर आप iPhone 17 Pro Max को खरीदना चाहते हैं तो आपको यह फोन 1,49,900 रुपये के स्थान पर 9,910 रुपये के फ्लैट इन-स्टोर डिस्काउंट के साथ मिलने वाला है। इसके अलावा 55,000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के बैंक कैशबैक को लागू करने के बाद iPhone 17 Pro Max का प्राइस घटकर मात्र 71,990 रुपये ही बचता है, अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको इस समय इसी प्राइस में मिलने वाला है।

A19 Pro चिप और प्रो-ग्रेड कैमरा स्पेक्स
iPhone 17 Pro को देखा जाए तो इस फोन में 3nm आर्किटेक्चर पर तैयार किए गए Apple A19 Pro प्रोसेसर को रखा गया है, फोन के फ्रंट में 120Hz प्रोमोशन टेक्नोलॉजी (ProMotion) सपोर्ट वाला सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48-मेगापिक्सल का प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और सेल्फी और फेसटाइम के लिए 18-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। टाइटेनियम फ्रेम और IP68 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी इस फोन का हिस्सा हैं। इस समय फेस्टिव सेल से पहले यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Vivo Y31T 5G vs Realme 16x 5G: 26 हज़ार वाले स्मार्टफोन्स की तुलना, जानें किसमें कितना दम
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
