iPhone 11 Pro VS iPhone XS: इंडिया प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बीच तुलना
Apple की ओर से आख़िरकार उसके iPhone 2019 के लाइनअप को लॉन्च किया जा चुका है, इन फोंस को ग्लोबल बाजार में पेश किया जा चुका है। आपको बता देते हैं कि एप्पल की ओर से उसके iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max मोबाइल फोंस लॉन्च किया गया है, इन फोंस में आपको बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और नया और उन्नत प्रोसेसर मिला है। आज हम इस मोबाइल फोन और इसके साथ ही पिछले साल आये iPhone XS की तुलना करने वाले हैं, इसके अलावा इस बात का अंदाज़ा लगाने वाले हैं कि आखिर कैसे यह दोनों ही एप्पल फोंस एक दूसरे से कितने और कैसे अलग हैं।
Surveyएप्पल की ओर से अन्य कई डिवाइस भी इस इवेंट में लॉन्च किये गए हैं। इनमें Apple Watch Series 5 है, इसके अलावा Apple Arcade है, इसके अलावा Apple TV+ को भी पेश किया जा चुका है। हालाँकि इनके बारे में मात्र जानकारी ही सामने नहीं आई है बल्कि इन फोंस की भारतीय कीमत भी सामने आई है। इनकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन भी सामने आई है। आइये जानते हैं कि आखिर iPhone 11 Pro और iPhone XS के बीच क्या बड़े अंतर हैं, और कौन सा डिवाइस ज्यादा बेहतर है।
Apple iPhone 11 Pro VS iPhone XS की भारतीय कीमत
अगर हम Apple iPhone 11 Pro की चर्चा करें तो इसके सभी वैरिएंट की कीमत के बारे में जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालाँकि इतना जरुर सामने आया है कि इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत Rs 99,900 है। इस डिवाइस को आप 64GB, 256GB और 512GB मॉडल में ले सकते हैं। ऐसी ही कीमत हम iPhone XS की भी देखते हैं। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के 64GB मॉडल को आप मात्र Rs 99,900 की कीमत में खरीद सकते हैं, इसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही इसके 512GB मॉडल की कीमत लगभग Rs 1,34,900 तक जाती है।
डिस्प्ले और डिजाईन
Apple iPhone 11 Pro मोबाइल फोन की बात करें तो इस मोबाइल फोन को एक 5.8-इंच की एक सुपर Retina XDR डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, यह एक OLED पैनल है। हालाँकि कंपनी ने 3D टच को इस डिवाइस से हटा दिया है। अगर डिजाईन आदि की बात करें तो अगर आप इन दोनों ही फोंस को फ्रंट से देखते हैं तो आपको अलग अलग डायमेंशन नजर आता है। iPhone 11 Pro में आपको एक नौच वाली स्क्रीन मिल रही है। सबसे बड़े बदलाव आपको मात्र कैमरा की प्लेसिंग और इसके डिजाईन में ही देखने को मिलने वाले हैं।
iPhone 11 Pro स्पेसिफिकेशन्स
5.8 इंच डिस्प्ले वाला iPhone 11 प्रो iPhone XS का उत्तराधिकारी है। दूसरी ओर iPhone 11 प्रो मैक्स, 6.5-इंच के डिस्प्ले के साथ आता है और यह iPhone XS Max का उत्तराधिकारी है। दोनों एक नए सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसमें 1,200 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। स्क्रीन 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा दक्षता वाली हैं। आईफ़ोन पर स्थानिक ऑडियो, डॉल्बी एटमोस, डॉल्बी विज़न एचडीआर 10 जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं।
नया iPhone 11 प्रो और प्रो मैक्स ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है। सभी 12-मेगापिक्सल सेंसर हैं, जिसमें एक वाइड-एंगल, एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल और टेलीफोटो लेंस है। अपफ्रंट में iPhone 12 जैसा ही 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिसमें सभी समान फीचर्स होंगे। Apple का कहना है, iPhone 11 प्रो, iPhone XS की तुलना में 4 घंटे अधिक बैटरी जीवन प्रदान करेगा, जबकि iPhone 11 Pro Max iPhone XS Max की तुलना में 5 घंटे अधिक बैटरी जीवन प्रदान करेगा। Apple बॉक्स में एक 18W फास्ट चार्जर को भी बंडल करेगा।
iPhone XS स्पेसिफिकेशन्स
iPhone XS में 5.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो OLED सुपर रेटिना डिस्प्ले है और HDR10 सपोर्ट के साथ आती है। डिवाइस को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है और यह 3D टच सपोर्ट के साथ आता है।
फोटोग्राफी डिपार्टमेंट की बात करें तो iPhone XS में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें से एक वाइड-एंगल लेंस है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है वहीं दूसरा टेलीफ़ोटो लेंस है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। कैमरा में जीरो शटर लैग फीचर और स्मार्ट HDR मोड फीचर मौजूद है। डिवाइस के फ्रंट पर 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। हमेशा की तरह ये नए आईफोंस भी अपने बढ़िया कैमरा सेटअप के साथ बेस्ट कैमरा स्मार्टफोंस की लिस्ट में शामिल हो जाते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile