iOS 13.2.3 हुआ जारी, ऐसे करें अपडेट
iOS 13.2.3 हुआ roll out
कुल 90MB का है अपडेट
Apple ने अपने यूज़र्स के लिए एक अन्य iOS अपडेट जारी किया है और यह पिछले महीने जारी हुए iOS 13 के बाद आया लेटेस्ट अपडेट है। हाल ही में जारी हुए iOS 13 अपडेट में डीप फ्यूज़न फोटोग्राफी और पिछले महीने AirPods Pro का सपोर्ट मिला था।
Surveyयह 90MB का अपडेट है और हर डिवाइस के आधार पर इसका साइज़ अलग है। चेंजलोग के मुताबिक, लेटेस्ट iOS अपडेट में सिस्टम सर्च और मेल, फाइल्स और नोट्स सर्च में आ रहे इशू को फिक्स किया गया है। यह मेल में फेच होने वाले नए मैसेज में हो रही समस्या को भी सुलझाता है।
अपडेट में मैसेज में फोटो, लिनक्स या अन्य अटेचमेंट डिस्प्ले न होने के इशू पर भी काम किया गया है। इसके अलावा, बैकग्राउंड में ऐप्स द्वारा कन्टेन्ट डाउनलोड करने पर भी काम किया गया है।
इससे साफ़ हो जाता है कि एप्पल ने पिछले महीने iOS 13 का स्टेबल अपडेट रिलीज़ नहीं किया था हालांकि, इन छोटे अपडेट्स के बाद iOS यूज़र के बेहतर एक्सपीरियंस में इज़ाफा होगा।
How to update?
अपडेशन के लिए डिवाइस में सेटिंग विकल्प में जाएं और जनरल पर जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट चुनें। आपको पहले अपडेट डाउनलोड करना होगा और इसके बाद डिवाइस पर इंस्टाल करना होगा।
Apple इस उद्पते में कई बग्स फिक्स कर रहा है और उम्मीद है कि कम्पनी अन्य अपडेट पर भी काम कर रही है। आप लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए ऑटो अपडेट को इनेबल कर सकते हैं और लगातार नए पैच से बेहतर परफॉरमेंस पा सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile