Infinix आज भारत में लॉन्च कर सकता है अपना नया स्मार्टफोन, जानिये सब

HIGHLIGHTS

आज Infinix के माध्यम से उसका नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है, आज कंपनी की ओर से होने वाले एक इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाने वाली है।

Infinix आज भारत में लॉन्च कर सकता है अपना नया स्मार्टफोन, जानिये सब

Infinix ने अभी हाल में ही भारतीय बाजार में Redmi 5 को कड़ी टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में अपने Infinix Smart 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस डिवाइस के लॉन्च के कुछ दिनों के भीतर ही कंपनी की ओर से एक नया डिवाइस भी लॉन्च किया जाने वाला है, हालाँकि इस डिवाइस के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी ने अपने इस नए डिवाइस के लॉन्च के लिए मीडिया को न्योता जरुर भेजा है। इस इनवाईट में कंपनी की ओर से इस डिवाइस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि इस इनवाइट में कंपनी की ओर से ऐसा कहा गया है कि यह डिवाइस बियॉन्ड द बेस्ट होने वाला है। इसके लिए कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक टीज़र भी जारी किया है। इस ट्विट को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी की ओर से Note सीरीज में किसी डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है। 

ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से एक्सक्लूसिव तौर पर सेल किया जाने वाला है, और आज एक इवेंट के दौरान इसे पेश किया जाएगा, कंपनी की ओर से इस डिवाइस के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाने वाली है। आप इस डिवाइस के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग यहाँ देख सकते हैं। 

फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile