Infinix S सीरीज का पहला स्मार्टफ़ोन आज होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

फ्लिपकार्ट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फ़ोन एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफ़ोन हो सकता है.

Infinix S सीरीज का पहला स्मार्टफ़ोन आज होगा लॉन्च

Infinix आज भारत में अपनी 'S' सीरीज के तहत अपना पहला स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगी. इस फ़ोन में 18:9 फुल व्यू डिस्प्ले भी मौजूद होगी. साथ ही कंपनी दावा कर रही है कि यह फ़ोन सेल्फी लवर्स को काफी पसंद आएगा. बता दें कि, Infinix ने साल 2017 में अपने दो स्मार्टफोंस Zero 5 और Zero 5 Pro को भारत में लॉन्च किया था.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फ्लिपकार्ट दे रहा है इन स्मार्टफोंस पर डिस्काउंट

यह स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. फ्लिपकार्ट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फ़ोन एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफ़ोन हो सकता है.

फ्लिपकार्ट पर मौजूद जानकारी में दावा किया गया है कि,इससे ग्रुप सेल्फी भी आराम से ली जा सकेंगे. साथ ही यह लो लाइट सेल्फी के लिए भी अच्छा होगा और इसमें आपकी सेल्फी को बोकेह इफ़ेक्ट भी मिल सकेगा. फ़िलहाल इस फ़ोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo