Huawei Mate X के लॉन्च समय का हुआ खुलासा

HIGHLIGHTS

Huawei Mate X का डिज़ाइन हो सकता है खास

2019 के बीच में फोन की सेल की आयी थी खबर

Huawei Mate X के लॉन्च समय का हुआ खुलासा

CEO Richard Yu ने IFA के दौरान यह कहा था कि कंपनी का फोल्डेबल फोन Huawei Mate X जल्द ही अक्टूबर या नवंबर तक उपलब्ध करा दिया जायेगा। तब से लेकर अभी तक लॉन्च की कोई खबर नहीं आयी थी। Huawei के कस्टमर सर्विस से यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नवंबर तक कंपनी अपने इस फोल्डेबल फोन का ग्लोबल लॉन्च कर सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वैसे ये अभी तक की आयी रिपोर्ट्स का ही कहना है। इस बारे में कंपनी ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है कि किस डेट में इस हुवावे फोन को लॉन्च किया जायेगा। Mate X को पहले Kirin 980 chipset के साथ पाया गया था। साथ ही इसमें 5G modem सपोर्ट होने की बात भी सामने आयी थी।

वहीँ यह भी उम्मीद की जा रही है कि Huawei अपने इस फोल्डेबल फोन में Kirin 990 के साथ 5G modem का इस्तेमाल करे। वहीँ अभी तक यह भी साफ़ नहीं है कि कंपनी पिछले मॉडल को रीप्लेस करेगी या नहीं। वहीँ कंपनी दो वर्ज़न्स में इस फोन को पेश कर सकती है। 

वहीँ आधिकारिक साइट पर अभी तक कंपनी Kirin 980 को ही दिखा रही जिसे लॉन्च टाइम बदला भी जा सकता है। उम्मीद यह भी है कि Huawei फोल्डेबल डिवाइस को Huawei Media Services के साथ लॉन्च कर सकता है, ठीक Mate 30 की तरह ही।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile