Honor 9 Lite स्मार्टफोन अब हफ्ते में दो बार सेल के लिए किया जाने वाला है उपलब्ध

HIGHLIGHTS

शायद आप जानते ही होंगे कि 8 अप्रैल तक वैसे भी Honor 9 Lite स्मार्टफोन का 4GB वर्जन ओपन सेल के लिए उपलब्ध है।

Honor 9 Lite स्मार्टफोन अब हफ्ते में दो बार सेल के लिए किया जाने वाला है उपलब्ध

Honor ने अब इस बात की घोषणा कर दी है कि Honor 9 Lite स्मार्टफोन को अब हफ्ते में दो बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला है। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन अब हफ्ते में दो दिन यानी हर मंगलवार और हर गुरूवार को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस स्मार्टफोन हफ्ते में दोनों दिन फ्लिप्कार्ट के माध्यम से आसानी से ख़रीदा जा सकता है। हालाँकि आपको यह भी बता दें कि यह सेल Honor 9 Lite स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वर्जन के लिए ही की जाने वाली है। इसके अलावा अगर इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वर्जन की चर्चा करें तो इसे ओपन सेल में 8 अप्रैल तक वैसे ही उपलब्ध कराया जा रहा है। 

Xiaomi Mi Fan Festival: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स

इसके अलावा अगर हम Honor 9 Lite स्मार्टफोन की बात करें तो इसके 4GB रैम वर्जन को आपको Rs. 2,000 के अतिरिक्त बंप-अप एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। यह Honor World Carnival के तहत सेल किया जा रहा है, इस कार्निवाल की शुरुआत 4 अप्रैल से हुई थी। 

इसके अतिरिक्त हॉनर की स्पेशल सेल के तहत Honor 9 Lite स्मार्टफोन के 3GB रैम वैरिएंट को आज फ़्लैश सेल के लिए भी उपलब्ध कराया जाने वाला है। 

अगर हम Honor 9 Lite स्मार्टफोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो Honor 9 Lite स्मार्टफोन में आपको एक 5.65-इंच की FHD+ 2160×1080 पिक्सेल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल रही है। यह स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आई है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

स्मार्टफोन में ओक्टा-कोर किरिन 650 CPU दिया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ एक 4GB रैम के अलावा एक 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट भी मिल रहा है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo