फुल व्यू डिस्प्ले और 4 कैमरों से लैस Honor 9 Lite आज हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है.

फुल व्यू डिस्प्ले और 4 कैमरों से लैस Honor 9 Lite आज हो सकता है आपका

Honor 9 Lite के स्पेक्स पर नज़र डालें तो इस फ़ोन के 3GB रैम वेरियंट की कीमत Rs. 10,999 है. इस कीमत में इस फ़ोन में यूजर को डुअल फ्रंट और रियर कैमरे के साथ ही ग्लास रियर पैनल और फुल व्यू डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. अगर आपको भी ये फ़ोन अच्छा लगा है और आप इसे खरीदने का इंतज़ार कर रहे थे तो आज आपके लिए एक अच्छा मौका है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अमेज़न पर उपलब्ध बेस्ट सेलिंग हेडफोंस

दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Honor 9 Lite आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा. इस सेल में इस फ़ोन का ज्यादा पॉवरफुल 4GB रैम वेरियंट भी Rs. 14,999 की कीमत में सेल के लिए उपलब्ध होगा. ये डिवाइस ब्लू, ग्लेशियर ग्रे और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये Honor 9 Lite 5.65 इंच के फुल HD+ IPS डिस्प्ले और 18:9 एस्पेक्ट रेशिओ से लैस है. इसमें Kirin 659 चिपसेट मौजूद है. 

इस डिवाइस में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 8.0 Oreo मौजूद है. ये डुअल सिम डिवाइस है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में मौजूद है.

Honor 9 Lite स्मार्टफोन 13MP + 2MP का डुअल फ्रंट कैमरा रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें GPS, A-GPS, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है.

 

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo