हॉनर 6X और V8 स्मार्टफ़ोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

HIGHLIGHTS

हॉनर ने अभी हाल ही में बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन हॉनर मैजिक पेश किया है.

हॉनर 6X और V8 स्मार्टफ़ोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

भारतीय बाज़ार में हॉनर जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफ़ोन पेश कर सकती है. बाज़ार में हॉनर 6x और V8 दस्तक दे सकते हैं. वैसे बता दें कि, अभी हाल ही में हॉनर मैजिक को चीन में उतारा गया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom Review in Hindi Video

हॉनर 6X स्मार्टफ़ोन को मेटल बॉडी के साथ पेश किया जाएगा. इसमें 5.5-इंच की फुल HD डिस्प्ले, 3GB रैम, किरिन 650 प्रोसेसर मौजूद होगा. यह एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. साथ ही इस फोन में 3340mAh की बैटरी भी मौजूद होगी. इसके साथ ही इस लिस्टिंग में बताया गया है कि इस फ़ोन में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे मौजूद हो सकते हैं. सामने के तरफ इस फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद होगा. इस फोन में पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर और LED फ़्लैश भी मौजूद होगी. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन होगा और इसमें 4G LTE का सपोर्ट भी मौजूद होगा. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 1,000 Yuan के आस-पास होने की उम्मीद है.

हॉनर V8 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स पर अगर नज़र डालें तो इसमें एक ड्यूल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इस स्मार्टफ़ोन की सबसे खास बात है. इस स्मार्टफ़ोन में दो 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिया गए हैं, रियर कैमरे ड्यूल LED फ़्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, BSI सेंसर, और f/2.2 अपर्चर से लैस है. इसके आलावा इस स्मार्टफ़ोन में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन दो डिस्प्ले ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इसके 32GB इंटरनल स्टोरेज वर्जन में 5.7-इंच की फुल HD डिस्प्ले मौजूद है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है और यह एक 386ppi डिस्प्ले है, वहीँ इसके 64GB इंटरनल स्टोरेज वर्जन में 5.7-इंच की क्वाड HD डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है, और यह एक 515ppi वाली डिस्प्ले है.

इसे भी देखें: रिलायंस Jio अपने LYF स्मार्टफ़ोन यूजर्स को 1 साल के लिए फ्री दे सकता है 4G डाटा

इसे भी देखें: रिलायंस जिओ प्रीव्यू ऑफर: अब सोनी, विडियोकॉन और सैंसुई के 4G फोंस पर हुआ उपलब्ध

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo