HIGHLIGHTS
यह फ़ोन एंड्राइड मार्शमैलो पर काम करेगा और इसमें 3340mAh की बैटरी भी मौजूद होगी.
उम्मीद के अनुसार, हॉनर 6X स्मार्टफ़ोन 18 अक्टूबर को पेश होगा. कंपनी इस दिन चीन में एक इवेंट का आयोजन भी कर रही है. ख़बरों के अनुसार कंपनी ने इस इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भी भेज दिए हैं. अभी हाल ही में इस स्मार्टफ़ोन को चीन की टेलीकॉम अथॉरिटी TENNA पर भी देखा गया था. इस लिस्टिंग के जरिये इस स्मार्टफ़ोन के कई फीचर्स भी सामने आये थे.
Surveyइसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video
इस लिस्टिंग के अनुसार, हॉनर 6X स्मार्टफ़ोन को मेटल बॉडी के साथ पेश किया जाएगा. इसमें 5.5-इंच की फुल HD डिस्प्ले, 3GB रैम, किरिन 650 प्रोसेसर मौजूद होगा. यह एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. साथ ही इस फोन में 3340mAh की बैटरी भी मौजूद होगी.
इसके साथ ही इस लिस्टिंग में बताया गया है कि इस फ़ोन में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे मौजूद हो सकते हैं. सामने के तरफ इस फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद होगा. इस फोन में पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर और LED फ़्लैश भी मौजूद होगी. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन होगा और इसमें 4G LTE का सपोर्ट भी मौजूद होगा. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 1,000 Yuan के आस-पास होने की उम्मीद है.
इसे भी देखें: इंटेक्स एक्वा इको 3G स्मार्टफ़ोन पेश, कीमत महज़ Rs. 2,400
इसे भी देखें: नोकिया D1C स्मार्टफ़ोन एनटूटू पर आया नज़र