बच्चों को फोन की लत से रखेगा दूर! HMD ने लॉन्च किया खास 4G School Edition फीचर फोन

HIGHLIGHTS

HMD ने नया 105 4G School Edition लॉन्च किया है।

यह फ़ोन स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए डीज़ाइन किया गया है।

इस फ़ोन में रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स को हटाकर, पिन-प्रोटेक्टेड पैरेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बच्चों को फोन की लत से रखेगा दूर! HMD ने लॉन्च किया खास 4G School Edition फीचर फोन

अगर आपका बच्चा शहर के किसी बहुत दूर स्कूल में पढ़ने जाता है और आपको उसकी चिंता होती है जिस वजह से आप उसे एक ऐसा फ़ोन देना चाहते हैं जिसके ज़रिये आप उससे कनेक्ट रहने के साथ ही फ़ोन के ज़रिये पढ़ाई में आने वाले अन्य डिस्ट्रक्शंस से उसे दूर रख सकें, तो घबराइए मत क्योंकि आपकी खोज यहीं ख़त्म होती है। HMD अपना नया फ़ोन 105 4G School Edition हमारे बीच लेकर आया है जो आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है। यह फ़ोन खासतौर से स्कूली बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया एक फीचर्ड फोन है। इस फ़ोन में एक भी ऐसी चीज़ नहीं है जो पढ़ाई लिखाई से बच्चों का ध्यान भटकाए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दरअसल HMD ने यह फ़ोन उन माता-पिताओं के लिए लॉन्च किया है जिनके बच्चे दूर स्कूलों में पढ़ने जाते हैं और उन्हें अपनी बच्चों की बहुत टेंशन होती है, वह अपने बच्चों से हमेशा कनेक्टेड रहना चाहते हैं और साथ ही उन्हें फ़ोन की लत जैसी बुरी आदतों से भी दूर रखना चाहते हैं। इस फ़ोन में से कंपनी ने लगभग वह सभी चीज़ें हटा दी हैं जो इस फ़ोन को मज़ेदार बनाती हैं। यह एक सादा सिंपल फीचर्ड फोन है जो बीएस कॉलिंग और मेसेजिंग के काम आएगा।

पेरेंट कंट्रोल सिस्टम भी है शामिल

जैसा कि हमने बताया इस फ़ोन में कॉल और मेसेजिंग की सुविधा तो दी गयी है, साथ ही इस फ़ोन में से वेब ब्राउसर भी हटा दिया गया है। बच्चों की इस हेक्टिक स्कूल लाइफ में उनको थोड़ा सा एंटरटेनमेंट देने के लिए एक सिंपल स्नेक गेम इस फ़ोन में दिया गया है, जो कि सालों से नोकिया और HMD के फोन में आता है। इसी के साथ इस फ़ोन में से रिकॉर्डिंग फंक्शन भी हटा दिया गया है। इसी के साथ कंपनी ने इस फ़ोन में सबसे ज़्यादा आवश्यक पिन-प्रोटेक्टेड पैरेंट कंट्रोल फीचर दिया है जिसके ज़रिये पेरेंट्स पेरेंट्स अपने बच्चों के फ़ोन में ब्लूटूथ, SMS और यहाँ तक कि रेडियो का इस्तेमाल अपने बच्चों के फ़ोन पर सीमित कर सकते हैं।

HMD 105 4G School Edition के स्पेसिफिकेशन्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़ोन में आपको स्कूल में लगाई गई पाबंदियों के कारण ड्यूरेबिलिटी या बैटरी लाइफ से समझौता नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इस फ़ोन का हार्डवेयर स्टैंडर्ड HMD 105 4G जैसा ही है। अगर बात करें इस फ़ोन के फीचर्स कि तो इसमें आपको 240×320 रेज़ोल्यूशन वाला 2.4 इंच वाले डिस्प्ले के साथ 64MB RAM और 128MB का स्टोरेज मिलता है। माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिये आप इस स्टोरेज को 32GB तक बढ़ा सकते हैं।

इस फ़ोन में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जिसे माता-पिता पेरेंट कंटोल के ज़रिये बंद भी कर सकते हैं। रही बात इस फ़ोन के चार्जिंग की तो इस फ़ोन में USB-C पोर्ट दिया गया है, इसी के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है, जिसकी मदद से छात्र वायर्ड हेडफोन का इस्तेमाल करके कॉलिंग कर ससकते हैं और म्युज़िक का मज़ा ले सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 2G, 3G और 4G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है।

इसी के साथ HMD 105 4G School Edition में 2000 तक कॉन्टेक्ट्स सेव करने की सुविधा दी गई है। जो अधिकतर स्टूडेंट्स के लिए पर्याप्त हैं। बैटरी की बात करें तो इस फ़ोन में आपको 1450mAh की बैटरी मिलती है जिसे फ़ोन की बॉडी से बाहर भी निकला जा सकता है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पे यह फ़ोन स्टैंडबाय मोड पर 15 दिनों तक चल सकता है।

HMD 105 4G School Edition की कीमत

HMD ने अभी तक इस फ़ोन की कीमत के बारे में या उन देशों की लिस्ट के बारें में जहां-जहां इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है, ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी पेश नहीं की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में HMD 105 4G 2024 में 2,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: Vivo Y31t 5G vs Realme 16x 5G vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile