15 अक्टूबर को लॉन्च होंगे Google Pixel 4 और Google Pixel 4 XL मोबाइल फोंस

HIGHLIGHTS

15 अक्टूबर को लॉन्च होंगे Pixel 4 सीरीज के नए फोन

गूगल ने मीडिया को इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है

15 अक्टूबर को लॉन्च होंगे Google Pixel 4 और Google Pixel 4 XL मोबाइल फोंस

इस बारे में पहले ही सामने आ चुका है कि Google की ओर से उसके Google Pixel 4 और Pixel 4 XL मोबाइल फोंस को 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है, हालाँकि अब यह आधिकारिक तौर पर सामने आया है कि इसी दिन यह फोंस लॉन्च होंगे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गूगल की ओर से इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि वह अपने आगामी Pixel 4 सीरीज के फोंस को 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस बात की पुष्टि के लिए कंपनी की ओर से प्रेस इनवाइट जारी कर दिया गया है। कंपनी ने मीडिया को इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। 

यह इवेंट 15 अक्टूबर को न्यूयॉर्क सिटी में होने वाला है। हालाँकि अभी तक इन फोंस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। सभी इन फोंस के लॉन्च का इंतज़ार कर रहे हैं। हालाँकि कंपनी की ओर से इनके स्पेक्स से पर्दा नहीं उठा है लेकिन आपको बता देते हैं कि कई लीक आदि ऐसे आ चुके हैं, जिनके माध्यम से इन दोनों ही फोंस यानी Pixel 4 और Pixel 4 XL मोबाइल फोंस के कुछ स्पेक्स सामने आये हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile