30 सितंबर के लॉन्च से पहले लीक हुआ Google Pixel 5 स्मार्टफोन…
Google Pixel 5 की कीमत हुई लीक
भारत में लॉन्च नहीं होंगे Pixel 5 और 4a (5G)
30 सितंबर को लॉन्च होगा Google Pixel 5
Google Pixel 5 की कीमत और स्पेक्स इसके लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। पिक्सल 5 को पहले ही कई मुख्य स्पेक्स के साथ देखा जा चुका है। हालांकि, इस नए लीक से आगामी Pixel 5 की कीमत के बारे में भी अंदाज़ा मिल जाता है और साथ ही यह भी पता चल रहा है कि डिवाइस में ड्यूल रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगी।
SurveyPixel 5 और 4a (5G) को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा और कंपनी ने यह भी घोषणा कर दी है कि पिक्सल 4a को भारत में अक्तूबर से सेल किया जाएगा। WinFuture की रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 5 की यूरोपीय देशों में Euro 629 कीमत रखी गई है। और हाल ही में आए कुछ रूमर्स की बात मानें तो US में इसकी कीमत $599 रखी जाएगी।
GOOGLE PIXEL 5 लीक्ड स्पेकिफिकेशन
Google Pixel 5 में 6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो 2340 x 1080 पिक्सल का रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है और यह OLED पैनल है जिसे 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ HDR10 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। स्क्रीन को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके चेसिस को एल्युमिनियम से बनाया गया है और इसकी मोटाई 8mm तथा वज़न 151 ग्राम है। फोन को IP68 सर्टिफिकेशन दिया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रुफ बनाता है।
Pixel 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 8GB रैम तथा 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा और यह फोन एंडरोइड 11 पर काम करेगा।
फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 12.2MP का प्राइमरी कैमरा होगा और इसका अपर्चर f/1.7 होगा, दूसरा कैमरा 16MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा होगा जो 107 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। रियर कैमरा OIS और EIS सपोर्ट करेगा और इससे 60FPS पर 4K रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा जिसे पंच-होल कट-आउट में सेट किया जाएगा।
Pixel 5 को स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा। डिवाइस में 4,080mAh की बैटरी मिलेगी जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
