1 लाख 10 हज़ार वाला फोन 60 हज़ार रुपये से कम में हो सकता है आपका, बार-बार नहीं मिलता ऐसा गोल्डन चांस!

1 लाख 10 हज़ार वाला फोन 60 हज़ार रुपये से कम में हो सकता है आपका, बार-बार नहीं मिलता ऐसा गोल्डन चांस!

अगर आप Google के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे थे लेकिन इसकी ऊंची कीमत की वजह से रुक जा रहे थे, तो अभी आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। अगस्त 2025 में भारत में लॉन्च हुआ Google Pixel 10 Pro शुरुआत में 1,09,999 रुपये की कीमत के साथ आया था, जो कई लोगों के लिए काफी महंगा माना जा रहा था। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस फोन पर एक आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर इस तरह के ऑफर ज्यादा समय तक नहीं रहते, इसलिए अगर आप इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Amazon पर Google Pixel 10 Pro की डील

अमेज़न ने Pixel 10 Pro के 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत पर सीधे 7,000 रुपये से ज्यादा की कटौती की है। इसके बाद फोन की कीमत 1,09,999 रुपये से घटकर 1,02,899 रुपये रह गई है। इसके अलावा, अगर ग्राहक कुछ चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 1500 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है। इस तरह प्रभावी कीमत लगभग 1,01,399 रुपये तक पहुंच सकती है।

इसके साथ ही Amazon पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बदलते हैं तो उसकी कंडीशन और मॉडल के आधार पर 42000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे फाइनल कीमत 60,000 रुपये से भी कम हो सकती है। Google Pixel 10 Pro को चार रंगों: मूनस्टोन, जेड, पोर्सलेन और ऑब्सीडियन में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 10 Pro के स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 10 Pro में 6.3-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,300 निट्स तक जाती है और इसकी सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लगाया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Google का Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी क्षमता 4,870mAh है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा के मामले में Pixel 10 Pro को काफी मजबूत माना जाता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP का 5x टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 48MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Google की कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी और AI प्रोसेसिंग इस फोन की फोटोग्राफी को और बेहतर बनाती है।

यह भी पढ़ें: Maamla Legal Hai Season 2: कब और कहां देखें रवि किशन का अतरंगी कोर्टरूम ड्रामा? प्लॉट, कास्ट और बाकी डिटेल्स

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo