Maamla Legal Hai Season 2: कब और कहां देखें रवि किशन का अतरंगी कोर्टरूम ड्रामा? प्लॉट, कास्ट और बाकी डिटेल्स
Maamla Legal Hai Season 2 अपने अटपटे कानूनी मामलों को लेकर वापस लौट रहा है. हाल ही में सीरीज के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज़ किया था. इन असल जिंदगी के मामलों ने सटीक व्यंग्य के साथ एक बेहतरीन हास्य का निर्माण किया है। ट्रेलर की एंडिंग रवि किशन द्वारा जज की भूमिका निभाने के साथ होती है. उनका कहना है कि यह एक अजीब और प्यारा कोर्टरूम है और अभिनेताओं के तौर पर हम इस तरह की भूमिकाएं निभाना बेहद पसंद करते हैं जो दर्शकों को जोड़े रखें। पहले सीज़न की सफलता के बाद अब हर किसी की नज़रें अगले सीज़न पर टिकी हुई हैं. तो चलिए देखते हैं कि ‘मामला लीगल है सीज़न 2’ को कब और कहां देख सकते हैं, साथ ही इसकी स्टार कास्ट, क्रू मेंबर्स और बाकी डिटेल्स भी जानेंगे।
SurveyMaamla Legal Hai Season 2 कब और कहां देखें?
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि कर दी है कि ‘मामला लीगल है सीज़न 2’ को 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा।
सीरीज का ट्रेलर और प्लॉट
मामला लीगल है सीज़न 2 का ट्रेलर देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इस बार भी यह सीरीज कोर्टरूम में बड़े ही अतरंगी केस लेकर आ रही है. ट्रेलर में V.D Tyagi की झलक मिलती है जहां वे अपने लिए जज के पद को सुरक्षित कर रहे हैं लेकिन उनका सिर कहीं न कहीं यह सोचकर भारी हो रहा है कि उन्हें कोर्टरूम में इस पागलपन का सामना करना पड़ेगा। पटपड़गंज में वकील लौट आए हैं और इस बार भी वे अटपटे केस संभाल रहे हैं, जैसे चूहे का गांजा खाना, इंसान लंगूर और अन्य। हालांकि, इस बार ये पागलपन दोगुना होगा।
सीरीज की कास्ट और क्रू
मामला लीगल है सीज़न 2 में दर्शकों को एक बार फिर रवि किशन, निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल, अंजुम बत्रा और अनंत वी. जोशी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इस बार कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव की एंट्री सीरीज में और ज्यादा हास्य और रोमांच जोड़ने वाली है. सीरीज को Posham Pa Pictures ने प्रोड्यूस किया है. समीर सक्सेना और राहुल पांडे ने इस सीज़न का निर्देशन किया है.
सीज़न 1 कैसा रहा
मामला लीगल है सीज़न 1 को इसकी कॉमेडी और व्यंग्य के लिए दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया और सराहा गया था. इसलिए अब फैंस नए सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इसे IMDb पर 10 में से 8 की रेटिंग मिली हुई है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 Series भारत में 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में होगी लॉन्च? सामने आई कीमत
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile