OnePlus Nord 6 Series भारत में 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में होगी लॉन्च? सामने आई कीमत
कई दिनों से आ रही अटकलों और अफवाहों के बाद आखिरकार OnePlus ने आधिकारिक तौर पर टीज़ कर दिया है कि Nord 6 series अगले महीने भारत में लॉन्च होगी। काफी हद तक यह संभावना है कि यह सीरीज बाजार में दो नए स्मार्टफोन्स: OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord 6 CE लेकर आएगी। इसके अलावा, ऐसा भी कहा जा रहा है कि OnePlus Nord 6 CE को तो भारत में रेगुलेटरी अप्रूवल भी मिल चुका है.
Surveyअगर हम लीक्स की मानें तो यह डिवाइस OnePlus Turbo 6V का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है जो कुछ महीने पहले चीन में लॉन्च हुआ था, और वहीं OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है. इसके अलावा, वनप्लस ने इस आगामी वनप्लस नॉर्ड सीरीज के ले Amazon पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है, जिससे तो पक्का हो गया है कि ये डिवाइसेज़ एक्सक्लूसिव तौर पर इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
OnePlus Nord 6 Series की रिलीज़ डेट और कीमत
ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि OnePlus Nord 6 सीरीज भारतीय बाजार में अगले महीने 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच एंट्री ले सकती है. जहां तक बात है कीमत की, तो OnePlus Nord 6 CE भारत में 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होने की संभावना है और OnePlus Nord 6 बाजार में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आ सकता है.
OnePlus Nord 6 Series के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord 6 CE में 6.78-इंच की डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जा सकती है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चल सकता है और इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है. ऑप्टिक्स के मामले में इसमें हमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें एक 50MP प्राइमरी शूटर दिया जा सकता है. यह डिवाइस 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है जो 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
OnePlus Nord 6 में भी 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 165Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकती है. उम्मीद है कि यह हैंडसेट Snapdragon 8s Gen 4 पर चलेगा जिसे Adreno 825 GPU के साथ पेयर किया जाएगा। इस डिवाइस का कैमरा बिल्कुल OnePlus Nord 6 CE जैसा होगा। इसके अलावा दोनों ही डिवाइसेज़ में बैटरी और चार्जिंग स्पीड भी एक जैसी होगी।
यह भी पढ़ें: LPG Crisis में Induction हुए स्टॉक आउट? खरीद लें Infrared चूल्हा, देखें इंडक्शन से कैसे है बेहतर
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile