HIGHLIGHTS
लच्छु महाराज अपने समय के प्रसिद्ध तबला वादक रहे हैं जिनके 74वें जन्मदिवस पर गूगल ने डूडल के ज़रिए उन्हें सम्मानित किया है।
गूगल ने आज प्रख्यात तबला वादक लच्छु महाराज के जन्म दिवस के दिन डूडल तैयार किया है। Lachhu Maharaj को लक्ष्मी नारायण सिंह के नाम से भी जाना जाता है और उनका जन्म 16 अक्टूबर को 1944 में हुआ था। लच्छु महाराज ने अपने समय के प्रसिद्ध तबला वादक बनने के लिए अपने पिता वासुदेव महाराज से ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के बाद कम उम्र में ही उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
Surveyशुरुआती उम्र में ही अहमद जान थिरकवा ने उनका प्रदर्शन देखा जो कि उस वक़्त के प्रसिद्ध तबला वादक थे। उस समय लच्छु महाराज केवल आठ वर्ष के थे।
लच्छु महाराज को लय के निहित भाव के लिए जाना जाता था और उनके एकल प्रदर्शनों में इसे अच्छे से देखा जा सकता था। उन्होंने अपने समकालीन लगभग सभी तबला वादकों के साथ काम किया लेकिन वह सबसे अधिक अपने एकल प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे।
गूगल ने आज उनके जन्म दिवस पर डूडल तैयार किया है जिसे गेस्ट आर्टिस्ट साजिद शैख़ ने बनाया है। डूडल में लच्छु महाराज को तबला बजाते हुए देखा जा सकता है जहां गूगल के लॉगो को ब्लू, रेड, येलो और ग्रीन कलर्स में बनाया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile