आगामी Google Pixel 4 मोबाइल फोन में गूगल असिस्टेंट एक दमदार फीचर के साथ आने वाले है। जब आपकी कॉल को होल्ड पर रखा गया हो, तब यह आपके काम आयेगा।
Survey✅ Thank you for completing the survey!
इसके साथ ही अब आपको किसी भी कस्टमर केयर पर कॉल एक दौरान किसी भी तरह के म्यूजिक को सुनने की जरूरत नहीं है, आप इस दौरान किसी अन्य काम को कर सकते हैं, हालाँकि जैसे ही वापिस से कस्टमर केयर से कोई आपसे बात करने लगता है, वैसे ही गूगल असिस्टेंट आपको नोटिफाई करने वाला है।
आपको बता देते हैं कि 9to5Google की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो इसके अनुसार, आपको होल्ड के दौरान चल रहे अपनी नापसंद के म्यूजिक को सुनने की जरूरत नहीं है, आप मात्र एक बटन पर टैप करके इस म्यूजिक को इग्नोर कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको किसी भी कस्टमर केयर पर कॉल के दौरान जब होल्ड पर रखा जाता है तो आपको कुछ म्यूजिक आदि को सुनना होता है, लेकिन अब आपको इससे छुटकारा मिलने वाला है।
यहाँ गूगल असिस्टेंट का काम शुरू होता है, इसका मतलब है कि अब इस फोन में यानी Upcoming Google Pixel 4 मोबाइल फोन में आपको गूगल असिस्टेंट के द्वारा अपनी कॉल्स का नियंत्रण भी दिया जाने वाला है। इसका मतलब है कि आपके कॉल्स को भी गूगल असिस्टेंट के नियंत्रण में दिया जाने वाला है, जिसके बाद असिस्टेंट आपको अपने आप ही इस म्यूजिक को सुनने नहीं देने वाला है। हालाँकि जब कस्टमर केयर से कोई व्यक्ति आपसे फिर बात करने लगता है, वैसे ही आपको असिस्टेंट के द्वारा नोटिफाई किया जाता है।
इस तकनीकी के पीछे के AI स्मार्ट्स को गूगल डुप्लेक्स द्वारा निर्मित किया गया है, यह एक AI सिस्टम है, जो न मात्र बातें कर सकता है, बल्कि एक इंसान की तरह बातों को समझ भी सकता है। अगर ऐसा होता है, तो गूगल पिक्सेल 4 अपने आप में एक ऐसा स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें पहली दफा ऐसा किसी तकनीकी का इस्तेमाल किया जाने वाला है। इसके पहले इस तरह की तकनीकी किसी अन्य फोन में नहीं देखी गई है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile