Nokia 8.1 स्मार्टफोन पर मिल रहा 6,000 रुपए तक का डिस्काउंट, जानें कहाँ और कैसे
फोन की शुरूआती कीमत है 20,990 रुपये
Amazon India पर मिल रहा है डिस्काउंट
टॉप एंड वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है स्मार्टफोन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया अपने Nokia 8.1 स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बड़ी खबर लेकर आयी है। कंपनी इस फ़ोन को Amazon India पर डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ उतार रही है। इस तह आप के पास इस फ़ोन को सस्ते में खरीदने का मौका है। Nokia 8.1 स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 20,990 रुपये है जो कि डिवाइस की शुरूआती कीमत भी है। वहीँ स्मार्टफोन का टॉप एंड वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
Surveyआपको बता दें कि भारत में पिछले साल दिसंबर में फोन को लॉन्च किया गया था। जहाँ लॉन्च के दौरान 4GB रैम वेरिएंट वाले स्मार्टफोन की भारत में कीमत 24,999 रुपये थी वहीँ 6GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गयी थी।
Nokia 8.1 की कीमत और ऑफर्स
Nokia 8.1 स्मार्टफोन को यूज़र्स Amazon India से बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में अगर खरीदते हैं तो इसकी कीमत 20,990 रुपये है। वहीं इसके स्मार्टफोन का टॉप एंड वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 26,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीँ ऑफर्स के तहत स्मार्टफोन को पुराने स्मार्टफोन से एक्सचेंज करने पर यूज़र्स को अलग से डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी डिवाइस को खरीद सकते हैं।
Nokia 8.1 की खास स्पेसिफिकेशंस
Nokia 8.1 के स्पेक्स की बता करें तो इस ANDROID ONE डिवाइस में आपको 6.18इंच प्योर डिस्प्ले IPS LED panel है जिसका रिजॉल्यूशन 2246×1080 pixels और एस्पेक्ट रेश्यो 18.7:9 मिलता है। वहीँ साथ में डिवाइस एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। फोन में Qualcomm’s Snapdragon 710 SoC के साथ Adreno 616 GPU मौजूद है। फोन में 4जीबी रैम/6जीबी रैम के साथ 64जीबी/128जीबी स्टोरेज है।
नोकिया ने अपने इस फोन में 3,500mAh कैपेसिटी की बैटरी दी है जो 18W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आती है। ऑप्टिक्स के तहत Nokia 8.1 स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसमें पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट मेें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो Nokia 8.1 स्मार्टफोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, 4G LTE के साथ VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile