Digit.in

Samsung Galaxy S21 FE 5G को लेकर सबसे बड़ी जानकारी लीक, देखें कब है लॉन्चिंग

Highlights

सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी (Galaxy) S21 फैन (Fan) एडिशन (Edition) (FE) के जनवरी में CES 2022 के दौरान लॉन्च होने की पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है।

सैमसंग (Samsung) स्मार्टफोन (Smartphone) के लॉन्च के लिए एक स्पेशल / स्टैंडअलोन इवेंट आयोजित करने की संभावना नहीं है

एक लीक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रीजन के लिए सैमसंग (Samsung) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सामने आया है

Samsung Galaxy S21 FE 5G को लेकर सबसे बड़ी जानकारी लीक, देखें कब है लॉन्चिंग

सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी (Galaxy) S21 फैन (Fan) एडिशन (Edition) (FE) के जनवरी में CES 2022 के दौरान लॉन्च होने की पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है। सीईएस (CES) 2022 अब ज्यादा दूर नहीं है (लाइव होने में एक महीने से भी कम समय) इसे लेकर बचा हुआ है। यानि अब इसमें बेहद ही कम समय बचा है। सैमसंग (Samsung) स्मार्टफोन (Smartphone) के लॉन्च के लिए एक स्पेशल / स्टैंडअलोन इवेंट आयोजित करने की संभावना नहीं है। यदि आप डिवाइस को लेकर उत्साहित हैं और इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप गैलेक्सी (Galaxy) S21 FE के आधिकारिक डिज़ाइन पर पहली नज़र डाल सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि एक लीक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रीजन के लिए सैमसंग (Samsung) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सामने आया है। 

यहाँ न केवल स्मार्टफोन (Smartphone) के डिजाइन का खुलासा किया गया है, बल्कि सैमसंग (Samsung) ने डिवाइस के आधिकारिक बैक कवर की तस्वीरें भी डाली हैं। कंपनी की वेबसाइट पर कुल तीन बैक कवर देखे जा सकते हैं।

स्मार्टफोन (Smartphone) के डिज़ाइन से, यह पुष्टि की जा सकती है कि यह टॉप-सेंटर में एक पंच-होल कटआउट के साथ आएगा और लगभग वैनिला S21 जैसा दिखेगा। फोन के बैक पर आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो आपको बात देते है कि इनके बारे में और अन्य डिटेल्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फोन में एक 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ एक 64MP प्राइमरी सेंसर को भी फोन में शामिल किए जाने की खबर है। इतना ही नहीं फोन में एक 32MP सेल्फ़ी सेंसर भी हो सकता है।

ऐसा माना जा रहा है कि इसके लॉन्च के साथ ही इसे इंडिया में भी उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। भारतीय बाजार के लिए, गैलेक्सी (Galaxy) S21 FE के चार रंगों - ब्लैक, पिंक, ग्रीन और व्हाइट में आने की उम्मीद है।

डिवाइस में 6.4-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। यह चुनिंदा बाजारों के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और अन्य सभी बाजारों में Exynos 2100 SoC के साथ आने की उम्मीद है। गैलेक्सी (Galaxy) S21 FE को Android 12 पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसके सभी specs की सही जानकारी के लिए आपको इसके लॉन्च का इंतज़ार करना होगा। 

नोट: सभी इमेज काल्पनिक हैं!

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile