Redmi 10 2022 के रैम और स्टोरेज वेरिएंट आए सामने, FCC सर्टिफिकेशन साइट से हुई पुष्टि

Redmi 10 2022 के रैम और स्टोरेज वेरिएंट आए सामने, FCC सर्टिफिकेशन साइट से हुई पुष्टि
HIGHLIGHTS

Redmi 10 2022 के रैम और स्टोरेज वेरिएंट का चला पता

दो वेरिएंट में आ सकता है Redmi 10 2022

Redmi Note 11 4G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है Redmi 10 2022

शाओमी (Xiaomi) अपने Redmi 10 2022 और Redmi 10 Prime 2022 स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। Redmi 10 2022 से जुड़े 21121119SG, 22011119UY, और 21121119VL मॉडल नंबर पर काम चल रहा है। तीन मॉडल्स को यूरोप की EEC, सिंगापुर की IMDA, इंडोनेशिया की TKDN और SDPPI v TUV सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। नई जानकारी से पता चला है कि 22011119UY मॉडल को FCC सर्टिफिकेशन द्वारा पास किया गया है।

यह भी पढ़ें: 10 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola का 5G फोन, Flipkart पर आएगा सेल में

FCC लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 10 2022 को दो वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज व 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। डिवाइस एंडरोइड 11 (Android 11) पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करेगा।

redmi 10 2022

FCC की लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Redmi 10 2022 को 4G LTE सपोर्ट दिया जाएगा और डिवाइस में ट्रेडिंग 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। टिप्सटर Kacper Skrzypek ने खुलासा किया था कि फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा जो Samsung S5KJN1 लेंस या OmniVision OV50C40 सेन्सर होगा। इसे 8MP Sony IMX355 कैमरा और 2MP OmniVision OV02B1B या GC02M1B लेंस के साथ पेयर किया जाएगा।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह Redmi Note 11 4G का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। डिवाइस में 6.5 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है और डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और फोन के फ्रंट 50MP कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन हीलियो G88 चिपसेट द्वारा संचालित है और फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें: Jio 84 दिन की वैधता के लिए ऑफर कर रहा है धांसू प्लांस, 3GB तक डाटा के साथ जानें इनकी कीमत

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo