स्नैपड्रैगन 855, 48MP कैमरा से लैस Galaxy A90 5G हुआ लॉन्च
Galaxy A90 5G हुआ लॉन्च
स्नैपड्रैगन 855 और ट्रिपल कैमरा से है लैस
फोन में दी गई है 4500mAh बैटरी
Samsung ने अपने चौथे 5G स्मार्टफोन Galaxy A90 5G को लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने गीकबेंच पर दिखाई देने के बाद Samsung Galaxy A90 5G को आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है। स्मार्टफोन में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, 8GB रैम जैसे स्पेक्स मिल रहे हैं। डिवाइस में पॉप-अप कैमरा नहीं मिल रहा है बल्कि फ्रंट कैमरा को इनफिनिटी-U डिस्प्ले के नौच में जगह दी गई है।
SurveySamsung Galaxy A90 5G में 6.7 इंच की FHD+ सुपर AMOLED इनफिनिटी-U डिस्प्ले दी गई है और डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट सेंसर को रखा गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन का 6GB रैम वैरिएंट भी आया है और डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढाया जा सकता है।
Samsung Galaxy A90 5G के बेक पर एक युनीक जियोमेट्रिक पैटर्न दिया गया है जो ग्लास से कवर्ड है। मोबाइल फोन एंड्राइड पाई पर आधारित है। मोबाइल फोन Samsung DeX सपोर्ट करता है, और यह A सीरीज़ का पहला फोन है जो इस फीचर के साथ आया है।
कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy A90 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर F/2.0 है, दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर है और यह 123 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ आता है, वहीं तीसरा कैमरा 5MP का डेप्थ सेंसर है। कैमरा सेटअप में, सुपर स्टेडी, सीन ऑप्टीमाइज़र और फ्लो डिटेक्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कामा मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
जैसा कि नाम से पता चलता है Samsung Galaxy A90 5G को 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है, 5G कनेक्टिविटी के साथ यूज़र्स लाइव गेमिंग का मज़ा ले सकते हैं।
मोबाइल फोन को ब्लैक और वाइट कलर्स में पेश किया गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अभी स्मार्टफोन की कीमत का पता नहीं चला है लेकिन जल्द ही डिवाइस का प्राइस सामने आ सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile