Doogee S100: 10800mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फोन की सबसे अहम खासियत

HIGHLIGHTS

Doogee ने अपना एक नया रग्ड स्मार्टफोन Doogee S100 ग्लोबली लॉन्च किया है

फोन को 10,800mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है

यह 12GB रैम के साथ आने वाला इकलौता रग्ड स्मार्टफोन है

Doogee S100: 10800mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फोन की सबसे अहम खासियत

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Doogee ने अपना एक नया रग्ड स्मार्टफोन Doogee S100 ग्लोबली लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में एक बड़ी डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिवाइस में एक 10,800mAh बैटरी के साथ मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलता है। आइए इस लेटेस्ट Doogee फोन के फीचर्स और कीमत से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में विस्तार से जानें। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Doogee S100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

स्पेक्स की बात करें, तो Doogee के नए रग्ड फोन के स्पेक्स Doogee V30 से काफी मिलते-जुलते हैं। Doogee S100 में ई-सिम का सपोर्ट मिलता है। हैंडसेट एक 6.58 इंच की फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। डिवाइस मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। 

इसे भी देखें: iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max होंगे iPhone 14 Series के मुकाबले ज्यादा अडवांस, छोटी छोटी डिटेल्स हुई लीक

Doogee S100 12GB रैम ऑफर करता है और कंपनी ने दावा किया है कि बाजार में उपलब्ध अन्य रग्ड फोंस की तुलना में यह सबसे अधिक रैम के साथ आने वाला पहला फोन है। स्मार्टफोन में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

doogee s100 launched

हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको 10800mAh की बैटरी मिलती है जिसका फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 66W है। ब्रांड के अनुसार, यह पॉवरफुल बैटरी 55 घंटे का कॉलिंग, 17.5 घंटे का स्ट्रीमिंग और 43 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम ऑफर करेगी। डिवाइस को कई लेवल पर प्रोटेक्ट किया गया है। फोन को IP68 और IP69K रेटिंग दी गई है और यह मिलिट्री लेवल MIL-STD-810H सर्टिफिकेट के साथ आया है। 

स्मार्टफोन को एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है जिसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20-मेगापिक्सल का नाइट विज़न कैमरा और 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए सामने की तरफ एक 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

इसे भी देखें: Jio का यह रिचार्ज प्लान चुनेंगे तो पूरे साल नहीं होगी कॉलिंग और डेटा की टेंशन, धांसू है ये प्लान

20 मार्च से 26 मार्च तक Doogee S100 को AliExpress और Doogee Mall के माध्यम से खरीदा जा सकता है। हैंडसेट की कीमत से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo