गूगल देगा भारतीय छात्रों को एक साल का फ्री AI प्लस का एक्सेस
ऑफर में जैमिनी ओमनी, दुगनी यूसेज लिमिट और 400GB स्टोरेज जैसे फीचर्स शामिल
छात्रों को गूगल AI प्रो और यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा 70 प्रतिशत की छूट पर
Google ने भारत में स्टूडेंट्स के लिए एक नया ऑफ़र पेश किया है, जिसके तहत एलिजिबल कॉलेज स्टूडेंट्स को एक साल के लिए Google AI Plus मुफ़्त में मिलेगा। इस प्लान में Gemini Omni का एक्सेस, Gemini में ज़्यादा इस्तेमाल की लिमिट और 400GB स्टोरेज के साथ-साथ Gemini और Google Search पर AI-पावर्ड नए स्टडी टूल्स भी शामिल हैं। देखा जाए तो गूगल का ऐसा कदम स्टूडेंट्स के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि AI Plus का मंथली प्लान 399 रुपये का है, जो एक साल के लिए लगभग 4800 रुपये का पड़ता है। लेकिन एलिजिबल स्टूडेंट्स अब गूगल के इस AI प्लान का एक्सेस एक साल के लिए बिल्कुल निशुल्क पा सकते हैं।
SurveyGoogle का यह कदम दिखाता है कि AI कंपनियाँ स्टूडेंट्स के लिए अपने टूल्स को किस तरह पेश कर रही हैं। उदाहरण के लिए, OpenAI ने हाल ही में टीनेजर्स (13 से 17 साल के युवाओं) के लिए ChatGPT पेश किया है, जिसमें स्टडी मोड जैसे सीखने पर केंद्रित फ़ीचर्स और यूज़र्स की सुरक्षा के लिए मज़बूत उपाय शामिल हैं। हालाँकि ये दोनों ऑफ़र अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए हैं, लेकिन दोनों ही यह दिखाते हैं कि AI कंपनियाँ अब सिर्फ़ आम कामों वाले चैटबॉट्स पर निर्भर रहने के बजाय, सीखने और शिक्षा से जुड़े खास टूल्स बना रही हैं।
140 से ज्यादा देशों में ऑफर
जानकारी के लिए बता दें कि गूगल की यह सेवा छात्रों के लिए बिलकुल निशुल्क है। गूगल का यह शानदार सब्सक्रिप्शन 140 से भी ज़्यादा देशों के छात्र एक्सेस कर सकेंगे। इसी के साथ इसमें ज़रूरी ऐज रेस्ट्रिक्शन, भाषा उपलब्धता, सिस्टम रिक्वायरमेंट्स, यूसेज लिमिट और दूसरे एलिजिबिलिटी रेस्ट्रिक्शन्स शर्ते लागू हैं।
Google AI Plus के अन्य फीचर्स
अगर गूगल AI प्लस के इस प्लॉन की बात की जाए तो, यह प्लॉन छात्रों को गूगल AI सब्सक्रिप्शन के मुकाबले जेमिनी एप्प में दुगनी यूसेज लिमिट के साथ फ़्लैश थिंकिंग मॉडल का एक्सेस भी देता है। आगे बताया जा रहा है कि इसके सब्सक्राइबर्स को 4GB का क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है जो गूगल फोटोज, गूगल ड्राइव और जीमेल में शेयर होता है। गूगल का हाल ही का सब्सक्रिप्शन पेज AI प्लस प्लान के साथ 400GB स्टोरेज वाली बात की पुष्टि भी करता है।
इसके अलावा, छात्रों को गूगल फ्लो के और भी एक्सेस मिल सकते हैं जिनके ज़रिये वह कंपनी का जनरेटिवे मॉडल इस्तेमाल करके सिनेमेटिक सीन्स और स्टोरीज बना सकते हैं, इसी के साथ गूगल सर्च नैनो बनाना का भी अतिरिक्त एक्सेस देगा। यह प्लान जैमिनी को डायरेक्ट जीमेल तक ला सकता है और वहीँ जैमिनी नोटबुक में ऑडियो ओवरव्यू, क्विज़, और दूसरे रिसर्च टूल्स जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।
पिछले भी आया था ऑफर
दोहरा दें कि गूगल ऐसा ही एक ऑफर छात्रों के लिए पिछले साल भी लेकर आया था, जिसमें छात्रों को एक साल के गूगल AI प्रो प्लान का नो-कॉस्ट एक्सेस बैक टू स्कूल सीज़न के दौरान मिला था। अब कंपनी यह ऑफर दोबारा ले आई है। लेकिन इस बार इस प्लान की उपलब्धता छात्रों के क्षेत्र पर निर्भर करती है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A58 और XCover FR पर हो रहा है काम, GSMA से मिली जानकारी
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
